4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वो अचानक टूट पड़ा जायरीन पर, जमकर बरसाए लात-घूंसे

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
fight in ajmer

fight in ajmer

अजमेर.

आनासागर झील पर बनी ऐतिहासिक बारादरी समाजकंटकों का अड्डा बन चुकी है। यहां पर खाद्य सामग्री बेचने वाले आए दिन जायरीन और यहां घूमने आने वाले लोगों के साथ बदसलूकी व मारपीट करते हैं। यहां दिल्ली से आए एक जायरीन को समाजकंटकों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान मौके पर खड़े सैकड़ों लोग तमाशबीन बने रहे।

टूट पड़ा जायरीन पर

दिल्ली निवासी मोहम्मद रिजवान पांच दिन के लिए अजमेर दरगाह आया हुआ था। वह आनासागर झील किनारे बारादरी पर घूमने गया। यहां फेरी लगाकर सामान बेचने वाले युवक से रिजवान ने 5 रुपए का सामान खरीदा। मोलभाव को लेकर उनमें विवाद हो गया। फेरी लगाने वाले ने विवाद बढऩे पर अपने साथियों को बुला लिया।

मोबाइल फोन छीन लिया

फेरीवाले और उसके साथियों ने रिजवान पर जमकर लात-घूसे बरसाए तथा मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपित पुलिस पहुंचने से पहले रफूचक्कर हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस जख्मी हुए रिजवान को थाने लेकर गई। थाना प्रभारी हरिराम सोनी ने बताया कि रिजवान ने मामले में शिकायत देने से इन्कार कर दिया।