6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : साधारण सभा फिर बनी अखाड़ा, उपमहापौर के इस मामले में कांग्रसियों ने मचाया सभा में हंगामा
Play video

video : साधारण सभा फिर बनी अखाड़ा, उपमहापौर के इस मामले में कांग्रसियों ने मचाया सभा में हंगामा

www.patrika.com/ajmer-news
Google source verification

अजमेर. नगर निगम के उपमहापौर सम्पत सांखला की मार्कशीट को लेकर निलम्बन से सम्बन्धित कांग्रेस पार्षदों का हंगामा निगम की साधारण सभा में आखिर नूराकुश्ती ही साबित हुआ। कांग्रेस पार्षदों ने पहले हंगामा किया, जिसके चलते साधारण सभा को स्थगित भी करना पड़ा। स्थगन के बाद कांग्रेसी पार्षद वापस लौटे तो हल्की फुल्की छींटाकशी के बाद प्रस्तावों पर चर्चा को तैयार हो गए। साधारण सभा में कई प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई।


नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दो सभा शुरू होते ही पार्षद द्रौपदी कोली ने उपमहापौर की मार्कशीट का मामला उठाते हुए नैतिकता के अधार पर इस्तीफा मांगा। उन्होंने उपमहापौर के होटल का मामला भी उठाया। इसके बाद कांग्रेस पार्षद हंगामा करने लगे। उन्होंने उपमहापौर को आसन से नीचे उतारे जाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि मनोनीत पार्षदों की डिग्री की भी जांच की जाए। इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्षद चन्द्रशेखर बालोटिया व भाजपा पार्षद भागीरथ जोशी के बीच नोक-झोंक भी हुई।

 

पार्षद श्रवण टोनी, वीरेन्द्र वालिया, धर्मेन्द्र शर्मा भी आपस में उलझे। कांग्रेस पार्षद सदन में धरने पर बैठे उप महापौर के खिलाफ हंगामा करते हुए कांग्रेस पार्षद आसन के समक्ष नारेबाजी करने लगे तथा वेल में धरने पर बैठ गए। द्रौपदी कोली ने कहा कि शिकायत हमने नहीं की है भाजपा पार्षद ने की है। ऐसे ही मामले में भाजपा के केन्द्रीय मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। ये उपमहापौर पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस पर भाजपा व काग्रेस पार्षद आसन के सामने गुत्थमगुत्था हो गए।