जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) नीरज कुमार जैन ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना में निष्कासन की श्रेणी में शामिल परिवार जिनका कोई सदस्य सरकारी, अर्द्धसरकारी, स्वायत्तशासी संस्था में नियमित कर्मचारी, अधिकारी है या एक लाख रुपए की वार्षिक आय से अधिक पेंशन प्राप्त करता है या सभी सदस्य की आय एक लाख रुपए सालाना से ज्यादा हो या निजी चौपहिया वाहन व आयकरदाता होने पर स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना से अपना नाम अलग करवाने के लिए आवेदन कर सकता है।