
Ajmer News : खुशखबर। 1 मार्च से किशनगढ़ से अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइंस को अनुमति दी। जल्द ही टाइम शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके साथ ही एक मजेदार बात है कि मार्बल एसोसिएशन प्रत्येक यात्री को एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देगा। इंडिगो एयरलाइंस ने एयरपोर्ट पर अपने ऑफिस आदि को लेकर सोमवार से कवायद शुरू कर दी। अभी तक किशनगढ़ से हिन्डन (दिल्ली), नागपुर, पूना, हैदराबाद और लखनऊ की हवाई सेवा है।
वहीं किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन भी इस हवाई सेवा को प्रोत्साहित करने के लिए आगे आई है। हवाई यात्रा करने वाले यात्री की ओर से बोर्डिंग पास देने पर एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि चेक के माध्यम से दी जाएगी।
किशनगढ़ से हिन्डन (दिल्ली), किशनगढ़ से नागपुर, किशनगढ़ से पूना, किशनगढ़ से हैदराबाद एवं किशनगढ़ से लखनऊ के बीच हवाई सेवा का संचालन हो रहा है।
इंडिगो एयरलाइंस कम्पनी के चार पांच सदस्य एयरपोर्ट आए हैं और ऑफिस आदि खोलने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। एक मार्च से अहमदाबाद के लिए भी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है।
बी. एल. मीणा, निदेशक, किशनगढ़ एयरपोर्ट
किशनगढ़ से अहमदाबाद और अहमदाबाद से किशनगढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू होना खुशी की बात है। यात्रियों और हवाई सेवा को प्रोत्साहन के लिए हमने एक हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रत्येक यात्री को देने का निर्णय किया है।
सुधीर जैन, अध्यक्ष, किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन
Updated on:
11 Feb 2025, 11:31 AM IST
Published on:
11 Feb 2025, 11:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.