5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maha Kumbh : एयरलाइंस कंपनियों की बल्ले-बल्ले, जयपुर से प्रयागराज-वाराणसी-अयोध्या जाने का किराया 5 गुना महंगा

Maha Kumbh : एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं पर महंगी पड़ रही है। यात्रियों को जयपुर से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए भी हवाई यात्रा करने पर पांच गुना ज्यादा दाम चुकाने पड़ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Feb 2025, 8:36 AM IST

Maha Kumbh Airlines Companies Great Time Jaipur to Prayagraj Varanasi Ayodhya Fares are 5 Times more Expensive

Maha Kumbh : एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं पर महंगी पड़ रही है। यात्रियों को जयपुर से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए भी हवाई यात्रा करने पर पांच गुना ज्यादा दाम चुकाने पड़ रहे हैं। जयपुर से मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद का एक तरफ का हवाई किराया 17 हजार तक पहुंच गया है। वाराणसी और अयोध्या की बात करें तो वहां का भी जयपुर से हवाई किराया 10 हजार से 25 हजार तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली स्थिति जयपुर से दिल्ली के बीच देखी जा रही है। जयपुर से दिल्ली की हवाई यात्रा भी दो से चार गुना तक महंगी हो गई है। हालांकि जयपुर आने वाली फ्लाइट्स के किराए में थोड़ी राहत है।

4 माह से कूट रहीं चांदी

देखा जाए तो एयरलाइंस कंपनियां चार माह से चांदी कूट रही हैं। पहले दिवाली फिर नए साल का जश्न और फिर महाकुंभ शुरू हो गया। ऐसे में हवाई किराए में कोई राहत नहीं मिली है। आमजन की जेब कट रही है। इन दिनों पर्यटन व शादियों का सीजन भी चल रहा है। काफी संख्या में लोग जयपुर से आवाजाही करते हैं। ऐसे में उनकी जेब पर भी भार पड़ रहा है।

इस माह जयपुर से हवाई किराए की स्थिति

दिल्ली : पहली बार जयपुर से दिल्ली की सीधी फ्लाइट का किराया 4576 से 12696 रुपए तक पहुंच गया है। केवल सुबह दस बजे की फ्लाइट में बुकिंग पर 2 हजार से 2500 रुपए तक लिए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य फ्लाइट्स में बुकिंग दो से तीन गुना तक महंगी हो रही है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के साथ बड़ा छलावा, अरबों वसूले, जानें कैसे

उदयपुर : जयपुर से उदयपुर का हवाई किराया 6163 से 15 हजार रुपए तक पहुंच गया है। यह स्थिति सीधी फ्लाइट में देखी जा रही है जबकि कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 17 हजार पार पहुंच गया है। सामान्य दिनों में यह किराया 5 से 8 हजार तक रहता है।

यह भी पढ़ें :शव को महज एक घंटे में चूहे कुतर गए, राजस्थान के इस जिले के अस्पताल की बड़ी लापरवाही

अहमदाबाद : अमृत स्नान पर या शनिवार-रविवार को जयपुर से अहमदाबाद का हवाई किराया 10784 से 17813 रुपए तक लिया जा रहा है जबकि अन्य दिनों में किराया 4702 से 8321 रुपए तक है।

यह भी पढ़ें :Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, आज राजस्थान के 5 संभाग में होगी बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

मुंबई : मुंबई की इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस समेत अन्य एयरलाइंस की सीधी फ्लाइट में बुकिंग का किराया 4982 से 10 हजार पार पहुंच गया है। सुबह जल्दी की फ्लाइट को छोड़कर अन्य फ्लाइट का किराया दो गुना तक लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Railway News : रेलवे की सुविधा, जयपुर से गुरुवार को चलेगी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन