6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Lockdown- क्वारंटाइन की बंदिश तोड़ अजयसर पहाड़ी पर जा पहुंचा विदेशी पर्यटक

पुलिस ने वापस होटल पहुंचाया  
less than 1 minute read
Google source verification
Corona Lockdown- क्वारंटाइन की बंदिश तोड़ अजयसर पहाड़ी पर जा पहुंचा विदेशी पर्यटक

वापस पुष्कर रवाना होता अजयसर पहुंचा रूसी पर्यटक।

पुष्कर (अजमेर). होटल-गेस्टहाउसों में लॉकडाउन में कैद विदेशी पर्यटक अब क्वारंटाइन के बंदिशें तोडऩे लगे हैं। होटल में क्वारंटाइन किया गया रूस का एक पर्यटक सोमवार क्वारंटाइन की हदबंदी तोड़ कर पैदल अजयसर गांव की पहाड़ी तक पहुंच गया। लॉकडाउन में पर्यटक को घूमते देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पर्यटक को दुबारा आगामी व्यवस्था तक होटल में ही होम क्वारंटाइन कर दिया।

रूसी पर्यटक ओमित्री को लॉकडाउन के दौरान एहतियातन होटल कनक गेस्टहाउस में बीस दिन पहले क्वारंटाइन किया गया था। उसकी क्वारंटाइन की अवधि समाप्त हो चुकी थी। लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण वह होटल से बाहर नहीं निकल पा रहा था। सोमवार अलसवेरे ओमित्री मौका देख होटल से निकल कर सावित्री पहाड़ी की ओर से खरेखड़ी मार्ग से करीब सात किलोमीटर रास्ता पैदल तय करते हुए अजयसर गांव की पहाडि़यों तक जा पहुंचा।

लॉकडाउन के हालात में पर्यटक को पहाड़ी में पेड़ पर झूला डालकर प्रकृति का आनन्द लेते देख ग्रामीणों ने गंज थाना पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलने पर गंज थाना पुलिस व पुष्कर में लॉकडाउन में सहयोग दे रहे पुलिस मित्र अमित भट्ट व सहयोगी सांवरा मौके पर पहुंचे। पर्यटक से बातचीत पर उसके पुष्कर की होटल कनक में ठहरने का पता चला। इस पर पुष्कर थाना पुलिस पुलिस ने होटल संचालक को मौके पर बुलाया तथा पर्यटक को सुपुर्द कर दिया।

-----------------------