6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

kishangarh_भक्तिभाव से किया भक्तामर विधान पूजन

सकल दिगंबर जैन समाज ने मनाया अक्षय तृतीय पर्व
less than 1 minute read
Google source verification
kishangarh_भक्तिभाव से किया भक्तामर विधान पूजन

kishangarh_भक्तिभाव से किया भक्तामर विधान पूजन

मदनगंज-किशनगढ़.

सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से रविवार को अक्षय तृतीया पर्व भक्तिभाव से अपने-अपने घरों पर मनाया गया। प्रात: टीवी व मोबाइल के धार्मिक चैनलों व ग्रुप के माध्यम से श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा देखकर देव दर्शन किए। तत्पश्चात शुद्ध वस्त्रों में अपने घरों पर नित्य नियम पूजन, भगवान आदिनाथ का पूजन और भक्तामर विधान भक्तिभाव से पूजन किया। विधान पूजन में 48 अघ्र्य चढ़ाए गए। वहीं टीवी पर निर्यापक मुनि सुधासागर महाराज ने विश्व शांति एवं कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए विधान पूजन एवं हवन करवाया। इसमें नगर के श्रावक श्राविकाओं ने पूजन में अघ्र्य चढ़ाते हुए व आहुतियां देकर महामारी से बचाव की प्रार्थना की। मुनि सुधासागर ने अक्षय तृतीया का महत्व बताते हुए सभी को आशीर्वाद दिया। आरके पाटनी परिवार ने अपने निवास स्थान पर पूजन किया। इसमे परिवार के अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। बैद परिवार, पहाडिया परिवार, गंगवाल परिवार, लुहाडिय़ा परिवार, इंदरचंद पाटनी परिवार सहित सभी ने अपने-अपने घरों पर पूजा अर्चना की। दिन में पशुओं के लिए चारा पक्षियों के लिए दाना व जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण कर दान कार्य किए गए।