29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fraud: ऑनलाइन ठगी में निकले 5.98 लाख रुपए

बैंक की ब्रांच में पहुंचे तो उन्हें 5-7 दिन में कैश वापस आने की सूचना देकर आवश्यक सूचनाएं दर्ज कराई गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 3 Oct 2019, 6:23 PM IST

online hacker

online hacker

अजमेर. शहर में ठगी (fraud) का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा। गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में ठगों ने खातों से 5.98 हजार रुपए निकाल लिए। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर कर छानबीन शुरू कर दी है।

केस-1
प्रताप नगर लोहाखान निवासी अजीत सिंह राठौड़ पुत्र मदन सिंह राठौड़ ने कोतवाली थाने (kotwali thana) में शिकायत दी। राठौड़ ने बताया किउनका कचहरी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में खाता है। उन्होंने बीती 26 सितंबर को जयपुर के भांकरोटा स्थित आंध्रा बैंक (andhra bank) के एटीएम से रुपए निकालने का प्रयास किया लेकिन कैश नहीं निकला। इसते तत्काल बाद उनके खाते (account) से पैसे निकलने का मोबाइल पर मैसेज आ गया। वे तत्काल बैंक की ब्रांच में पहुंचे तो उन्हें 5-7 दिन में कैश (cash) वापस आने की सूचना देकर आवश्यक सूचनाएं दर्ज कराई गई।

यूं निकली रकम
राठौड़ ने बताया कि 28 सितंबर को आंध्रा बैंक कर्मियों ने उनसे पूर्व में दर्ज कराई मोबाइल (mobile), खाता संख्या (account number) और अन्य जानकारियां पूछी और जल्द कैश वापसी की कही। लेकिन उनके मोबाइल पर पांच मैसेज (message) आ गए। इसके तहत तीन बार में 1.50 लाख और चौथी बार में 68 और पांचवीं बार में 10 हजार कैश निकासी बताई गई। यह रकम 5.28 लाख रुपए है। उनका पुत्र जयपुर में अध्ययनरत है। वे उससे मिलने गए थे।

read more: RPSC: तैयार हो जाएं परीक्षा के लिए, जल्द अपलोड होंगे प्रवेश पत्र

केस-2
रतन हाउस मोती महल नगीना बाग निवासी संजय गर्ग पुत्र घनश्याम दास ने कोतवाली थाने को दी शिकायत में बताया कि उसका स्थानीय बैंक (bank account) में खाता है। शातिराना अंदाज में ठगों ने उसके खाते से क्रेडिट कार्ड (credit card) से 80 हजार रुपए निकाल लिए। ठगों ने क्रेडिट कार्ड से यह रकम निकाली।

read more: Education: 64 तहसील में शुरु होंगे 4 ईयर इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स

सतर्क रहें लोग
बैंक और पुलिस के बार-बार जागरुक करने के बावजूद लोग ओटीपी नंबर (OTP Number) और अन्य जानकारियां अंजान को बता देते हैं। लोगों को सतर्क और जागरुक रहने की बेहद आवश्यकता है। लोग किसी भी अंजान व्यक्ति के मोबाइल (mobile) या लैंडलाइन (land line) पर कॉल आने पर उससे खाते या अन्य व्यक्तिगत जानकारियां शेयर नहीं करें। ऐसे मामलों में तत्काल पुलिस को जानकारी दें।

read more: नाबालिग से बलात्कार, जबरन किया निकाह, फिर दिया तलाक

फैक्ट फाइल..ठगी की पिछली वारदात
8 अगस्त को एआरजी टाउनशिप में रहने वाले संजय गर्ग के एचडीएफसी बैंक खाते से 28 हजार 836 रुपए निकल गए थे।
10 अगस्त को आजाद नगर खानपुनार निवासी मोहम्मद हुसैन के खाते से 40 हजार रुपए, न्यू चंद्र नगर रामगंज निवासी राकेश कुलश्रेष्ठ (61 के खाते से 54 हजार रुपए निकल गए।
7 सितंबर-शैलेष पटेल के खाते से अज्ञात ठगों ने पेटीएम खाता हैक 10 लाख रुपए ट्रांसफर किए और निकाले थे।

read more: स्वच्छता के मामले में अजमेर स्टेशन देश में नवें स्थान पर