29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छता के मामले में अजमेर स्टेशन देश में नवें स्थान पर

पिछले साल के मुकाबले नौ पायदान की उछाल  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 2 Oct 2019, 10:57 PM IST

स्वच्छता के मामले में अजमेर स्टेशन देश में नवें स्थान पर

Ajmer railways station

अजमेर. विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन की प्रस्तावित सूची में शामिल अजमेर रेलवे स्टेशन ने सफाई के मामले में नौ पायदान की छलांग लगाकर देश में नवां स्थान प्राप्त किया है। पिछले साल अजमेर स्टेशन 18 वें स्थान पर था। अजमेर मंडल का ही उदयपुर स्टेशन आठवें स्थान पर है। उदयपुर स्टेशन ने 1000 में से 905.91 अंक और अजमेर स्टेशन ने 1000 में से 905.77 अंक प्राप्त किए।

रेलवे मंत्रालय की ओर से पिछले कुछ वर्षों से स्वच्छता सर्वे कराने की व्यवस्था लागू की थी। इसके तहत क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से देश के समस्त ए-वन और बी श्रेणी के स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं सहित सफाई व्यवस्था का सर्वे किया जाता है। ताजा सर्वे में देश के गैर उपनगरीय रेलवे स्टेशनों की सूची में अजमेर को नवां स्थान मिला है। सूची में जयपुर प्रथम और जोधपुर दूसरे नंबर पर है।अजमेर रेलवे स्टेशन पर तीन पारियों में लगातार सफाई कराई जा रही है। स्टेशन पर सफाई के लिए उच्च तकनीक वाली छह मशीनें भी लगाई गई हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे सभी जोन में प्रथम

सभी जोन में उत्तर पश्चिम रेलवे स्वच्छता सर्वे में 1000 में से 848.7 अंक प्राप्त कर अव्वल रहा। गत वर्ष भी स्वच्छता सर्वें में उत्तर पश्चिम रेलवे को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। स्वच्छता सर्वे में उत्तर पश्चिम रेलवे के 33 स्टेशन शामिल किए गए। इनमें देश के प्रथम दस स्टेशनों में उत्तर पश्चिम रेलवे के सात स्टेशन शामिल हैं।

जयपुर प्रथम, जोधपुर द्वितीय, दुर्गापुरा तृतीय, गांधीनगर पांचवे, सूरतगढ़ छठे, उदयपुर आठवें और अजमेर नौवें स्थान पर है। इसके अलावा प्रथम 100 स्टेशनों की सूची में उत्तर पश्चिम रेलवे के 26 स्टेशन और अजमेर मंडल के 6 स्टेशन सम्मिलित हैं।

इस तरह किया सर्वे
1. प्रक्रिया मूल्यांकन : पार्किंग, मुख्य प्रवेश द्वार, प्लेटफार्म, वेटिंग रूम में सफाई की प्रक्रिया का बिंदुवार आंकलन।

2. सीधे अवलोकन द्वारा : ओपन एरिया, टॉयलेट, बैठने की व्यवस्था, वेंडर एरिया, वाटर बूथ, वेटिंग रूम, रेलवे ट्रेक, फुट ओवर ब्रिज का स्टेशनों पर निरीक्षण के माध्यम से आंकलन।
3. फीडबैक : इसमें यात्रियों से स्टेशन पर सफाई की स्थिति को लेकर बातचीत की गई और उनसे इस संबंध में स्वच्छता अनुभव को लेकर प्रश्न भी पूछे गए।