29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग से बलात्कार, जबरन किया निकाह, फिर दिया तलाक

आपत्तिजनक फ ोटो खींचकर ब्लैकमेल करता रहा आरोपी, मामला दर्ज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 3 Oct 2019, 5:01 AM IST

नाबालिग से बलात्कार, जबरन किया निकाह, फिर दिया तलाक

नाबालिग से बलात्कार, जबरन किया निकाह, फिर दिया तलाक

सरवाड़ (अजमेर). एक किशोरी का जबरन धर्म परिवर्तन करा निकाह रचाने एवं उसकी आपत्तिजनक फ ोटो खींचकर ब्लैकमेल व बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर पीडि़त को तलाक भी दे दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

पीडि़त की माता ने सरवाड़ थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी देशवाली मोहल्ला सरवाड़ निवासी सद्दाम गुराक विगत वर्ष उसके पति के बीमार होने पर अपनी टैक्सी से उपचार के लिए अन्यत्र स्थान पर ले जाया करता था। इसके चलते वह घर आने-जाने लगा। इसी का फ ायदा उठाकर आरोपी ने उसकी नाबालिग पुत्री से दुराचार कर आपत्तिजनक फ ोटो खींच ली। उसके बाद वह फ ोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार करता रहा। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अपनी करतूत उजागर होने पर फ ोटो वायरल करने और उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी।

पिछले दिनों आरोपी उसकी पुत्री को किसी बहाने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद ले गया। वहां उसने जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा कर निकाह कर लिया और उसके साथ कई दिनों तक दुराचार किया। रिपोर्ट के अनुसार इसके कुछ दिनों बाद आरोपी ने फ र्जी व कूटरचित दस्तावेज रच कर उसे तलाक भी दे दिया। मामले की तफ्तीश थाना प्रभारी भवानी सिंह को सौंपी गई है।