4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में सामने आया अजब-गजब मामला, शख्स ने पटवारी से की पत्नी दिलाने की मांग

राजस्थान के अजमेर जिले में एक अजब-गजब मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 23 May 2018, 4:41 PM IST

luteri dulhan

पुष्कर। राजस्थान के अजमेर जिले में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पुष्कर की निकटवर्ती तिलोरा पंचायत में एक शख्स ने पटवारी से पत्नी दिलाने गुहार लगार्इ है।

मुकेश भाटी नामक विवाहित युवक ने ग्राम पंचायत के पटवारी काे प्रार्थना पत्र देकर पत्नी दिलाने की मांग की है। मुकेश भाट ने अपनी पहली पत्नी को वापस बुलवाने या दूसरी धर्मपत्नी दिलवाने की गुहार की है।

बुधवार को ओञ्चायत क्षेत्र के सरकारी स्कूल में आयोजित न्याय आप के द्वार शिविर का आयोजन से पूर्व तिलोरा पंचायत में आवदेन लिए जा रहे थे । इसी के तहत मुकेश ने अपनी व्यथा बया करते हुए बताया कि उसकी पत्नी उसे 2 वर्ष पूर्व उसे छोड़ कर अन्य व्यक्ति के साथ चली गई है जिसे उसे जीवन जीने में कठिनाई अनुभव हो रही है।

ऐसे में उसे सरकार अन्य जीवनसाथी उपलब्ध करवाए। इस बारे में जानकारी चाहने पर शिविर प्रभारी पुष्कर उपखंड अधिकारी विष्णु गोयल ने बताया कि यह मामला शिविर से संबंधित नहीं था, इसलिए शिविर में विचारार्थ शामिल नहीं किया गया तथा खारिज कर दिया गया है।