6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: इस बार भी बम्पर मानूसन, बांध-तालाब होंगे लबालब

मौसम विभाग के अनुसार 1 जून को सक्रिय होगा केरल में मानसून।
2 min read
Google source verification
monsoon in india

monsoon in india

अजमेर.

देश में लगातार दूसरे साल मानसून सामान्य रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो केरल में 1 जून को मानसून पहुंचने के आसार हैं। इस बार देश में 96 प्रतिशत से ज्यादा बरसात की उम्मीद है। जबकि पिछले साल यह 10 जून के आसपास केरल पहुंचा था।

देश में प्रतिवर्ष केरल के तटीय क्षेत्र से मानसून सक्रिय होता है। यह कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात होता हुआ राजस्थान, दिल्ली, ओडिशा, झारखंड, बिहार, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों में सक्रिय होता है। राजस्थान में मुख्यत: बांसवाड़ा-उदयपुर से मानसून की सक्रियता होती है। केरल में इस बार 1 जून को मानसून सक्रिय हुआ तो यह राज्य में जून के दूसरे पखवाड़े में दस्तक देगा।

Read more: Peoples Initiative: अजमेर में कोरोना लॉकडाउन, प्लीज नहीं आएं आप यहां..

राजस्थान में यूं रहता है सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अजमेर सहित सभी सातों संभाग में मानसून की अवधि तीन महीने की होती है। यह मुख्यत: 1 जुलाई से 30 सितंबर तक सक्रिय रहता है। इस दौरान राज्य में 313, 675 एमसीएफटी बरसात मानी जाती है। बरसात के रूप में अजमेर में करीब 5,550 एमसीएफटी पानी गिरता है। इसमें से ढाई हजार एमसीएफटी पानी ही झीलों-तालाबों अथवा भूमिगत टैंक तक पहुंचता है। बाकी पानी व्यर्थ बह जाता है।

Read more: आप नहीं चल सकते तो हम आ गए .फोन आते ही लकवाग्रस्त मरीज के पास पहुंचे पोस्टमैन

पिछले साल भरपूर बरसात
राज्य में पिछले साल मानसून जबरदस्त मेहरबान रहा था। कोटा सहित कई संभाग में बाढ़ आ गई थी। अजमेर, जयपुर और टोंक की लाइफ लाइन कहा जाने वाला बीसलपुर बांध अपनी भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर के पार पहुंच गया था। अजमेर, कोटा, उदयपुर, जयपुर, बांसवाड़ा, बीकानेर और अन्य जिलों में औसतन 600 से 900 मिलीमीटर बरसात हुई थी।

Read more: पुलिस पीपीई किट (PPE Kit) पहनकर पहुंची इस कुख्यात गैंगस्टर के गुर्गे को दबोचने

Read More: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस : पुष्पवर्षा से स्वागत, त्याग और संघर्ष को बताया गौरवमयी