scriptशहर में बनेगी ग्रीन वॉल, निखरेंगे चौराहे | Green wall to be built in the city | Patrika News

शहर में बनेगी ग्रीन वॉल, निखरेंगे चौराहे

locationअजमेरPublished: Mar 11, 2020 08:26:25 pm

Submitted by:

bhupendra singh

स्कल्पचर व माउंटन का होगा निर्माण,सूचना केन्द्र में पार्किग, जेएलएन में मोर्चरी ब्लॉक,
विभिन्न कार्यों पर खर्च होंगे 7.91 करोड़, टेंडर जारी

Pump House not running for 7 days Water shortage in 40-45 villages

Pump House not running for 7 days Water shortage in 40-45 villages

अजमेर. शहर में स्मार्ट सिटी smart city प्रोजेक्ट के शहर के पांच चौराहों को खूबसूरत बनाया जाएगा। इसके लिए खाली जगहों पर स्क्लप्चर लगाए जाने के साथ ही फाल्स माउंटेन भी बनाए जाएंगे। हरियाली विकसित करने के लिए ग्रीनवाल Green wall का निर्माण भी होगा। इन कामों पर 2.12 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा जेएलएन अस्पताल में मोर्चरी ब्लॉक का निर्माण तथा आनासागर एस्केप चैनल में स्लज क्लीनेस (गाद निकालने) का काम होगा। सूचना केन्द्र में पार्किंग विकसित की जाएगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इन सभी कार्यों पर 7 करोड़ 91 लाख रुपए खर्च होंगे। शुक्रवार को इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए। जेएलएन अस्पताल के र्मोचरी ब्लॉक के विस्तार पर 1.65 करोड़ की राशि खर्च होगी। सूचना केन्द्र में पार्किंग विकसित करने पर 1.85 करोड़ की लागत आएगी।
एस्केप चैनल की होगी सफाई

आनासागर एस्केप चैनल की पानी निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए आनासागर एस्केप चैनल गेट से खानपुरा एसटीपी तक इसकी गाद निकाली जाएगी। इससे तेजी से पानी की निकासी होने के साथ ही बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में कमी आएगी। इस काम पर 2.28 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
सागर विहार में बनेगा एक और पम्प हाउस
लगाए जाएंगे उच्च क्षमता के पानी निकासी के पम्प,
स्मार्ट सिटी के तहत निर्माण पर होंगे ढाई करोड़ रुपए खर्च

अजमेर. सागर विहार, गुलमोहर कॉलोनी, अम्बेडकर बस्ती तथा आसपास के क्षेत्रों में बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या से निजात दिलाने की तैयारी शुरु हो गई है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सागर विहार में एक और पम्प हाउस बनाया जाएगा। यहां उच्च क्षमता के दो इलेक्ट्रिक पम्प लगाए जाएंगे। बरसाती पानी भरते ही यह पम्प चालू हो जाएंगे तथा पानी को आनासागर झील में डालेंगे। गौरतलब है कि इस वर्ष भारी बारिश के चलते सागर विहार व आसपास के क्षेत्रों में लम्बे समय तक जलभराव की समस्या रही। अब तक सागर विहार की पाल पर एक ही पम्प हाउस होने से बरसाती पानी की निकासी के लिए प्रशासन को अतिरिक्त पम्प लगाकर पानी की निकासी करनी पड़ी। अब एक और पम्प हाउस होने से अतिरिक्त पम्प लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दो तरफा पानी की निकासी से समस्या दूर होगी।
चौपाटी का निर्माण शुरू
स्मार्ट सिटी के तहत सागर विहार की पाल के पास चौपाटी का निर्माण शुरु हो गया है। यहां पहले पत्थर की पिचिंग होगी इसके बाद पक्का निर्माण होगा जिससे पानी व हवा चौपाटी की दीवार से टकराएं तो नुकसान नहीं हो। मौजूदा चौपाटी की क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत की जाएगी तथा फर्श के टूटे हुए ब्लॉक हटाकर उन्हें बदला जाएगा। चौपाटी के दोनों ओर फैली बबूल की झाडिय़ों को भी हटाया जाएगा। गौरतलब है कि सागर विहार पाल के पास ही बर्ड पार्क का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही लेक फ्रंट डवलपमेंट के तहत भी सौंदर्यीकरण का काम हो रहा है। इससे आना सागर के चारों ओर का नजारा अलग ही नजर आएगा। चौपाटी व पम्प हाउस pumo house के निर्माण पर ढाई करोड़ रुपए खर्च होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो