24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: ऑनलाइन नम्बर सर्च करना पड़ा भारी, हैकर्स ने उड़ाए 15 लाख रुपए

Cyber Fraud: पेंशन-एरियर की जानकारी के लिए ऑनलाइन नम्बर सर्च करना महिला को भारी पड़ गया। हैकर्स ने एप डाउनलोड करा दो अलग-अलग खातों से 15 लाख रुपए उड़ा लिए। इस मामले में साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 27 Aug 2023, 10:14 AM IST

cyber.jpg

अजमेर. Cyber Fraud: पेंशन-एरियर की जानकारी के लिए ऑनलाइन नम्बर सर्च करना महिला को भारी पड़ गया। हैकर्स ने एप डाउनलोड करा दो अलग-अलग खातों से 15 लाख रुपए उड़ा लिए। इस मामले में साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल और एक संस्थान के निदेशक की पत्नी ने थाने में शिकायत दी है। इसमें बताया कि वह मा का खाता ऑनलाइन ऑपरेट करती हैं। उनके पेंशन और एरियर संबंधित जानकारी के लिए उन्होंने गूगल पर नंबर सर्च किया। सर्च किए नम्बर पर तत्काल कुछ नहीं हुआ, लेकिन रात्रि 8 बजे अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने मोबाइल पर एक एप डाउनलोड करने को कहा। एप डाउनलोड कराने के बाद उसने शिकायत रजिस्टर होना बताया।

यह भी पढ़ें : Alert: क्या आपको भी आया प्रधानमंत्री की ओर से 28 दिन का फ्री रिचार्ज वाला मैसेज

खाते से निकले 9.99 लाख रुपए
महिला ने बताया कि एप डाउनलोड करने के बाद कुछ देर में उसके खाते से हैकर्स ने 9 लाख 99 हजार 999 रुपए उड़ा लिए। जब राशि खाते से निकलने का मैसेज आया तो उसे ठगी का एहसास हुआ। वह तत्काल साइबर अपराध पुलिस थाना पहुंची।

शिकायत देते वक्त 5 लाख उड़े
साइबर थाना में शिकायत देते वक्त हैकर्स ने महिला के दूसरे खाते से 5 लाख रुपए उड़ा लिए। उसके खातों से 15 लाख रुपए निकल गए।

यह भी पढ़ें : सावधान! साइबर ठगी का नया पैंतरा, बिना किसी लिंक या ओटीपी के बैंक खातों से डेढ़ लाख रुपए पार

पुलिस ने होल्ड कराए 7 लाख रुपए
साइबर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बैंक से संपर्क कर 7 लाख रुपए होल्ड कराए। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।