
RPSC
Fake Applications: जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने विभिन्न भर्तियों में वांछित शैक्षणिक योग्यता या अनुभव के बिना आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एक अंतिम अवसर प्रदान किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि ऐसे अभ्यर्थी 9 जून 2025 तक स्वयं का आवेदन ऑनलाइन विथड्रॉ नहीं करते, तो उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 217 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही, उन्हें भविष्य की सभी परीक्षाओं से डिबार भी किया जा सकता है।
आयोग द्वारा रैंडम जांच में पाया गया कि कई अभ्यर्थियों ने निर्धारित योग्यता और अनुभव के बिना ही आवेदन किया है। ऐसे में आयोग ने अपनी वेबसाइट पर विस्तृत सूचना जारी करते हुए सभी अभ्यर्थियों को आगाह किया है। आयोग का स्पष्ट संदेश है यदि योग्यता नहीं है, तो आवेदन तुरंत वापस लें, वरना भविष्य की परीक्षा देने का मौका भी नहीं मिलेगा। ऑनलाइन विथड्रॉ लिंक 5 जून से 9 जून तक सक्रिय रहेगा।
| क्रमांक | परीक्षा का नाम | विज्ञापन दिनांक |
|---|---|---|
| 1 | सहायक परीक्षण अधिकारी (सार्वजनिक निर्माण विभाग - PWD) | 14 जून 2024 |
| 2 | सहायक निदेशक (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) | 14 जून 2024 |
| 3 | उप कारापाल (कारागार विभाग) | 1 जुलाई 2024 |
| 4 | सहायक मत्स्य विकास अधिकारी (मत्स्य विभाग) | 2 सितंबर 2024 |
| 5 | समूह अनुदेशक / सर्वेयर / सहायक शिक्षुता सलाहकार (ग्रुप-2) | 2 सितंबर 2024 |
| 6 | तकनीकी सहायक - भू भौतिकी (भू-जल विभाग) | 27 सितंबर 2024 |
| 7 | अनुसंधान सहायक (मूल्यांकन विभाग) | 8 अक्टूबर 2024 |
Published on:
05 Jun 2025 10:03 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
