अजमेर.
विवाह प्रमाण पत्र (marriage certificate) से जुड़ी गलती सुधारने पर गुरुवार को एक दम्पति भावुक हो गए।उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग और त्वरित कामकाज (quick work) पर आभार भी जताया।
Read More: पेंटिंग में उकेरी पर्यावरण सुरक्षा और संस्कृति संगम की भावनाएं
रूस (russia) की महिला पर्लोवा स्वेतलाना (swetlanan) और संजय कुमार (sanjay kumar) नामावत ने साल 2018 में प्रेम विवाह किया था। उनके विवाह प्रमाण पत्र (marriage certifcate) में नाम और तकनीकी गलती होने से दम्पति परेशान हो रहे थे।
Read More:NRI Day : सपनों की उड़ान : अजमेर की अनजान गली से न्यूयार्क की वॉल स्ट्रीट तक
कई बार चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्या नहीं सुलझी। गुरुवार को वे एडीएम सिटी सुरेश सिंधी के पास पहुंचा। यहां पर्लोवा अपनी समस्या बताने के दौरान भावुक हो गई। एडीएम सिंधी ने उनके विवाह प्रमाण पत्र की गलती को तत्काल दुरुस्त कराया। इसके बाद उन्हें संशोधित प्रमाण पत्र (certificate) जारी किया। तत्काल कार्य होते ही दम्पति ने उनका आभार जताया।
Read More: Cash Counting: दरगाह की दान पेटियों ने उगले इतने नोट, दंग रह गए लोग
अपनाया भारतीय संस्कृति को
एडीएम सुरेश सिंधी ने बताया कि पाश्चात्य मुल्क (western country) से ताल्लुक होने के बावजूद स्वेतलाना ने भारतीय संस्कृति (indian culture) को बखूबी अपनाया है। वे भारतीय संस्कार के अनुसार मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र (indian culture) पहने आई।
Read More: जब किशनगढ़ की ‘बर्फीली वादियों’ में थिरके टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर तो……
उन्होंने पारम्परिक परिधान पहने हुए थे। वे हिंदी भाषा (hindi language) भी काफी शुद्ध बोल रही थीं। यह विदेशी नागरिकों में भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान का द्योतक है।
Read More: RPSC: वॉट्सएप पर डाला था पेपर और ओएमआर, अब होगी कार्रवाई
दरगाह इलाके में जुआ खेलते सात गिरफ्तार
अजमेर. दरगाह थाना पुलिस ने जुआ खेलते सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनसे 40 हजार रुपए जब्त किए हैं। दरगाह थाना प्रभारी हेमराज मूंड ने बताया कि सपी कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देशानुसार दरगाह इलाके में जुआ-सट्टा की रोकथाम कार्रवाई जारी है।