4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Janta curfew:बाजार में कई जगह दुकानें बंद, सडक़ों पर नहीं रौनक

अलबत्ता मेडिकल शॉप और डेयरी की दुकानें खुली हैं।
2 min read
Google source verification
shop closed

shop closed

अजमेर.

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते शहर के बाजारो पर असर नजर आया। रविवार को जनता कफ्र्यू शुरू हो चुका है। सुबह लोग अपने आवश्यक कामकाज के लिए वाहनों पर निकले और घर लौट रहे हैं.। अलबत्ता मेडिकल शॉप और डेयरी की दुकानें खुली हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनता कफ्र्यू का आह्वान किया है। सुबह से शहर के बाजारों में इसका असर दिख रहा है। शास्त्री नगर, लोहागल रोड, पुलिस लाइन, वैशाली नगर इलाके में अधिकांश दुकानें बंद हैं। अंदरूनी इलाकों में केवल परचूनी की दुकान, दूध डेयरी, सब्जी विक्रेता ही दिखाई दिए हैं। शहर की धडकऩ कहे जाने वाले नया बाजार, पुरानी मंडी, मदार गेट, स्टेशन रोड इलाकों में दुकानों के शटर नहीं खुले हैं। व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारी सोशल मीडिया पर बंद को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं।
नगरा, बिहारीगंज, नसीराबाद रोड, आदर्श नगर, श्रीनगर रोड, मेयो लिंक रोड, फायसागर इलाके में भी कमोबेश यही हाल दिखा है।

अंदरकोट में दुकानें बंद
दरगाह के अंदरकोट इलाके में अलसुबह तक कुछ दुकानें खुली। लेकिन पुलिस और व्यापारिक एसोसिएशन ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए दुकानें बंद करने का आह्वान किया है। लोगों ने स्वत: जिम्मेदारी समझते हुए कई छोटी-बड़ी दुकानें बंद करना शुरू किया है।हालांकि घरों में संचालित दुकानें यथावत संचालित हैं। दरगाह बाजार-धानमंडी, नला बाजार में भी कई दुकानों के शटर नहीं खुले हैं।

मेडिकल शॉप-डेयरी पर भीड़
मेडिकल शॉप, डेयरी पर सुबह से भीड़ लगी हुई है। कॉलोनियों-मोहल्लों की दुकानों पर लोग दाल, चावल, आटा, शक्कर, चाय और आवश्यक सामग्री खरीद रहे हैं। कई दुकानों पर स्टॉक भी खत्म हो चुका है दवा की दुकानों पर भी लोगों ने खांसी, जुखाम, बुखार, सिरदर्द की दवा, सेनिटाइजर, मास्क खरीदे हैं

कोरोना के ये हैं खतरे
रेलिंग और किसी भी खुली वस्तुओं को छूना
सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के लिए लटके लाइटर
ट्रेन में चढऩे-उतरने वक्त कोच के दरवाजे का हैंडिल
दफ्तर और अन्य स्थानों पर लगी लिफ्ट के बटन
चाय के स्टॉल पर चीनी के कप और कांच के ग्लास
टेक अवे रेस्टोरेंट, दुकानों और दवा के काउन्टर
बाइक, स्कूटी के हैंडल-लॉक-चाबी
कचौरी-समोसे की दुकानों पर काम करने वाले कार्मिक

यह रखें सावधानियां......
बाहर निकलते वक्त मास्क का करें उपयोग
आवश्यक हो तो दस्तानें पहने
फुल स्लीव्ज की शर्ट-टीशर्ट पहनें
अपने साथ सेनिटाइजर रखें, बार-बार इस्तेमाल करते रहें
किसी को ना छूएं ना हाथ लगाएं
खांसी और छींक आए तो अपना मुंह ढंके
बातचीत में कम से कम एक मीटर का फासला रखें
कसी भी कार्यालय अथवा सार्वजनिक जगह के दरवाजे को हैंडिल से ना खोलें
दरवाजे को अपनी कोहनी अथवा कंधे से खोलें