6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

URS 2020 : जुम्मे की नमाज में उमड़े अकीदतमंद

जुम्मे की नमाज के लिए शुक्रवार को जायरीन का सैलाब उमड़ा
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Feb 28, 2020

video of Zumeki namaj in dargah

जुमे की नमाज़

अजमेर .जुमे की नमाज के लिए शुक्रवार को जायरीन का सैलाब उमड़ा। जुमे की नमाज में आस्था का गजब जुनून देखने को मिला। दरगाह से एक किलोमीटर दूर तक सडक़ों पर नमाजी ही नमाजी नजर आए। उन्होंने करीब दो घंटे तक तेज धूप में बैठ कर इबादत की और मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआ की। जुमे की नमाज अदा करने के लिए शुक्रवार सुबह जल्दी ही नमाजी दरगाह पहुंचने लगे।

Read More: URS 2020 : भर दे झोली मेरी या मोहम्मद .........

उन्होंने दरगाह परिसर में नमाज के लिए जगह बनानी शुरू कर दी। इस कारण करीब 12 बजे दरगाह परिसर खचाखच भर गया। इसके बाद नमाजियों ने दरगाह के बाहर सडक़ों पर बैठना शुरू कर दिया।

Read More: URS 2020 : हुजूर के दर अकीदत का नूर.......

देखते ही देखते दरगाह बाजार, नला बाजार, लंगरखाना गली, फूल गली, धानमंडी, देहली गेट, गंज, महावीर सर्किल तक नमाजियों की कतार पहुंच गई। शहर काजी तौसीफ अहमद सिद्दीकी ने नमाज अदा कराई। कायड़ विश्राम स्थली पर भी बड़ी संख्या में नमाजियों ने जुमे की नमाज अदा की।

Read More: पाक जायरीन का जत्था रात 2 बजे पहुंचेगा अजमेर