25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

लॉ कॉलेज में 15 साल बाद बनेगा ये शानदार संयोग

कॉलेज को कई परेशानियों से निजात मिलेगी। साथ ही यूजीसी से बजट भी मिल सकेगा।

Google source verification

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

लॉ कॉलेज (law college) को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) की स्थाई सम्बद्धता का इंतजार है। इस बारे में विश्वविद्यालय ने प्रस्ताव (proposal) मांगा है। स्थाई सम्बद्धता (permanent affilliation) मिलने पर कॉलेज को कई परेशानियों से निजात मिलेगी। साथ ही यूजीसी से बजट भी मिल सकेगा।

Read More: नवीन दृष्टिकोण से अनुसंधान पर मिलेगी नई चुनौतियों का सामना करने की शक्ति

2005 में स्थापित लॉ कॉलेज को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय से प्रतिवर्ष सम्बद्धता लेनी पड़ती है। विश्वविद्यालय कॉलेज से फीस (fees) लेकर सम्बद्धता (affilliation) देता है। सम्बद्धता में देरी से प्रतिवर्ष कॉलेज में प्रथम वर्ष के दाखिलों में देरी होती है।

Read More: युवती से चैटिंग करने वाले के खिलाफ कसा कानूनी शिकंजा

यूजीसी (UGC) से कॉलेज को विभिन्न योजनाओं में बजट भी नहीं मिलता है। बार कौंसिल ऑफ इंडिया (bar council of india) के आदेश पर विश्वविद्यालय ने बीते दो साल की सम्बद्धता जरूर दी है।

Read More:Patrika Bird Fair : पत्रिका बर्ड फेयर शुरू हुआ और अजमेर पहुंच गए 250 पेलिकन

स्थाई सम्बद्धता का प्रस्ताव

बीते दिनों कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह (prof. r.p.singh) लॉ कॉलेज गए थे। इस दौरान विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेज को स्थाई सम्बद्धता दिए जाने का मुद्दा भी उठा। कुलपति ने तत्काल प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा।

Read More:Patrika Bird Fair: इन परिंदों की खूबसूरती के कायल हैं लोग, इसलिए खिंचे चले आते हैं इस मेले में

अकादमिक विभाग (academic dept) ने स्थाई सम्बद्धता और टीम निरीक्षण के लिए 10 लाख रुपए जमा कराने को कहा है। कॉलेज के राशि जमा कराने और औपचारिकता पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय को स्थाई सम्बद्धता पर फैसला करना होगा।

Read More: मुंबई से फरार आतंकी ‘डॉक्टर बम’ कानपुर से गिरफ्तार

फैक्ट फाइल
लॉ कॉलेज की स्थापना : 2005-06

अध्ययनरत विद्यार्थी-600
शिक्षक-8

Read More: RPSC: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, भरें इन नौकरियों के फार्म

Read More: RPSC: पशु चिकित्सा अधिकारी और पुस्तकालयाध्यक्ष परीक्षा 29 अप्रेल को