28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर: तेज धमाके से आकाशीय बिजली गिरी, छह महिलाएं व एक बालक अचेत, गांव में मची अफरा-तफरी

Ajmer Weather Update : निकटवर्ती ग्राम नून्द्री मालदेव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से तेज धमाके से छह महिलाएं व एक बालक अचेत हो गया। गांव में आयोजित गमी की बैठक के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई थीं।
less than 1 minute read
Google source verification

आकाशीय बिजली गिरने से अचेत महिला: फोटो पत्रिका

ब्यावर (अजमेर)। निकटवर्ती ग्राम नून्द्री मालदेव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से तेज धमाके से छह महिलाएं व एक बालक अचेत हो गया। गांव में आयोजित गमी की बैठक के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई थीं।

इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ पास ही बिजली गिर गई। हालांकि बिजली पास ही एक पेड़ पर गिरी लेकिन तेज झटके से वहां मौजूद आधा दर्जन से अधिक महिलाएं अचेत हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायलों को तत्काल निजी वाहनों से ब्यावर स्थित अमृतकौर अस्पताल लेकर पहुंचे।

पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली

पुलिस के अनुसार ग्राम नून्द्री मालदेव में बुधवार को एक परिवार में गमी हो गई। इस गमी के कार्यक्रम में शरीक होने के लिए गांव के बड़ी संख्या में लोग एवं रिश्तेदार पहुंचे थे। गमी की बैठक चल रही थी। इस दौरान तेज गर्जना के साथ हल्की बरसात का दौर शुरू हो गया। तेज आवाज में बिजलियां कड़कने लगीं। इसी दौरान तेज धमाके के साथ गमी वाले घर के पास ही पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई।

तेज धमाके से सहमे लोग

धमाका इतना तेज था कि लोग सहम गए। वहां मौजूद सरिता, ज्योति, ऊषा, तारा, राधा और बालक लक्ष्यराज अचेत हो गया। इससे एकाएक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचेत महिलाओं व बालक को लेकर परिवारजन राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचे। जहां पर उन्हें भर्ती कर लिया गया। इधर, मामले की जानकारी मिलने पर साकेतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं मामले की जानकारी ली।