6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टूडेंट्स तुरन्त भरें एग्जाम फार्म, वरना फिर नहीं ये मिलेगा ये मौका

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
online exam

online exam

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के तत्वावधान में विधि संकाय और छह गुना शुल्क से ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने शुरू हो गए।

विधि संकाय की एलएलबी एवं एलएलएम और डिप्लोमा कक्षाओं के ऑनलाइन परीक्षा फार्म बिना विलंब शुल्क के 13 फरवरी तक भरे जाएंगे। विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म भरकर परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेन्ट गेटवे माध्यम के अलावा ई-मित्र के माध्यम से भी जमा करवा सकेंगे। भरे गए परीक्षा फार्म 15 फरवरी तक महाविद्यालय में जमा करवा सकेंगे।

सीधे जमा करा सकेंगे विश्वविद्यालय में

इसी तरह विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा फार्म भरने का अंतिम अवसर दिया गया है। कई विद्यार्थी पूर्व में फार्म नहीं भर पाए थे। ऐसे विद्यार्थी 8 फरवरी तक छह गुना परीक्षा शुल्क देकर ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। विद्यार्थी भरे हुए परीक्षा फार्म महाविद्यालय/परीक्षा केंद्र से अग्रेषित करवाकर 11 फरवरी तक विश्वविद्यालय में सीधे ही जमा करा सकेंगे।

सेमेस्टर परीक्षाएं 13 से
विश्वविद्यालय की सेमेस्टर प्रथम, तृतीय एवं पंचम कक्षा की सेमेस्टर परीक्षाएं 13 फरवरी से प्रारंभ होंगी। यह परीक्षाएं मार्च के प्रथम सप्ताह तक चलेंगी। परीक्षा टाइम टेबल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।