4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

Local Body Poll: आजादी के बाद पहली बार हो रहे नसीराबाद में पालिका चुनाव

मतदाताओं के लिहाज से नसीराबाद नगर पालिका सबसे छोटी निकाय है। यहां सैन्य छावनी होने से केंटोनमेंट बोर्ड ही कार्यरत रहा है।

Google source verification

अजमेर. नसीराबाद (nasirabad) के नगर पालिका (Nagar palika) चुनाव के तहत मतदान जारी है। आजादी के 72 साल बाद यहां पहली बार पालिका चुनाव हो रहे हैं। नसीराबाद में कुल 1044 मतदाता है और 20 वार्ड है। स्थानीय प्रशासन की ओर से यहां पर 2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Read More: Local body Election: लोग कर रहे मतदान, चुनेंगे अपने शहर की सरकार

एक मतदान केंद्र राजकीय गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय और नवोदय विद्यालय में कुल 20 बूथों पर मतदान (polling) जारी है। मतदाताओं के लिहाज से नसीराबाद नगर पालिका सबसे छोटी निकाय (lowest voters) है। मालूम हो कि यहां सैन्य छावनी (army cantonment) होने से केंटोनमेंट बोर्ड ही कार्यरत रहा है।

Read More: Local body Election: वोट देने के बाद दमके चेहरे, लोगों ने यूं जाहिर की खुशी

ब्यावर में मतदान जारी

राज्य की सबसे पुरानी (oldest municipal) और प्रथम ब्यावर नगरपरिषद के पार्षद चुनाव के लिए मतदान जारी है। यह मतदान शाम पांच बजे तक होगा। एक लाख छह हजार छह सौ चालीस कुल मतदाता है। पार्षद के साठ पदों के लिए दौ सौ अठइस (248 candidates) प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें उनसाठ भाजपाए उनसाठ कांग्रेसए पांच बसपा व एक सौ पांच निर्दलीय है। वार्ड संख्या तरेपन से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन अमानत राशि जमा नहीं कराने के कारण निरस्त हुआए जबकि वार्ड सत्तावन से भाजपा उम्मीदवार की ओर से नामांकन दाखिल नहीं किया गया।

Read More: Local Body Poll: शुरू हुआ मतदान, लोग चुनेंगे अपने शहर की सरकार

निर्वाचन विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला उन्नीस नवम्बर को सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में होने वाली मतगणना (vote counting) में होगा। इसके बाद सभापति पद के लिए लोकसूचना बीस नवम्बर को जारी होगी। इकीस नवम्बर तक नामांकन दाखिल होंगे। बाइस नवम्बर को नामंाकन पत्रों की जांच होगी। तेईस को नाम वापसी व चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। छब्बीस नवम्बर को सुबह दस बजे से अपराह्न दो बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना होगी। उप सभापति पद के लिए मतदान सत्ताइस नवम्बर को होगा।

Read More: नीदरलैंड की संस्था ने अजमेर के 75 स्कूलों को किए वैदिक साहित्य भेंट