30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Local body Election:  लोग कर रहे मतदान, चुनेंगे अपने शहर की सरकार
Play video

Local body Election: लोग कर रहे मतदान, चुनेंगे अपने शहर की सरकार

यह मतदान शाम पांच बजे तक होगा। एक लाख छह हजार छह सौ चालीस कुल मतदाता है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 16 Nov 2019, 8:10 AM IST

ब्यावर. नगरपरिषद (municipal council) के पार्षद (corporator) चुनाव के लिए मतदान शनिवार को सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। यह मतदान शाम पांच बजे तक होगा। एक लाख छह हजार छह सौ चालीस कुल मतदाता है।

Read More: Local Body Poll: शुरू हुआ मतदान, लोग चुनेंगे अपने शहर की सरकार

पार्षद के साठ पदों (60 post) के लिए दौ सौ अठइस प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें 59 भाजपा, 59 कांग्रेसए पांच बसपा व एक सौ पांच निर्दलीय (independent) है। वार्ड संख्या तरेपन से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन अमानत राशि (security deposit)जमा नहीं कराने के कारण निरस्त हुआ। जबकि वार्ड सत्तावन से भाजपा उम्मीदवार की ओर से नामांकन (nomination) दाखिल नहीं किया गया।

Read More: Ajmer Dargah News : रंगून में बहादूर शाह जफर के मजार पर पेश होगी बंधेज की चादर…वीडियो में देखें चादर

निर्वाचन विभाग (election commission) की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 19 नवम्बर को सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय (govt college) में होने वाली मतगणना में होगा।

Read More: मुख्यमंत्री 18 को अजमेर आएंगे, बच्चों व भामाशाहों को करेंगे सम्मानित

इसके बाद सभापति (chairman) पद के लिए लोकसूचना 20 नवम्बर को जारी होगी। 21 नवम्बर तक नामांकन दाखिल होंगे। 22 नवम्बर को नामंाकन पत्रों की जांच होगी। तेईस को नाम वापसी व चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।

Read More: जग में सुंदर है दो नाम ……अनूप जलोटा की स्वरलहरियों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

26 नवम्बर को सुबह दस बजे से अपराह्न दो बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना होगी। उप सभापति (deputy chairman) पद के लिए मतदान 27 नवम्बर को होगा।

Read More: Pipeline leakage : इंद्र देव ने की मेहरबानी, पर लोगों ने नीर की कद्र न जानी

पढ़ें यह खबर भी….
डाक अदालत 29 को
डाक विभाग के तत्वावधान में क्षेत्रीय स्तर पर पोस्ट मास्टर जनरल राजस्थान दक्षिण क्षेत्र के कार्यालय में 29 नवंबर को सुबह 11 बजे डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा।