4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

lok sbha election 2019: पहले कांग्रेस पर रहेगी नजर, फिर अपने पत्ते खोलेगी भाजपा

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
congress-bjp candidates

madhyapradesh-election

अजमेर.

लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से टिकट के दावेदारों ने प्रदेश आलाकमान के साथ राष्ट्रीय नेतृत्व तक अपना आवेदन सौंप दिया है। टिकट के दावेदारों के नामों पर अलग-अलग स्तर पर चर्चा का दौर जारी है, मगर जिताऊ उम्मीदवार को लेकर चार से पांच नामों पर भी खास फोकस रखा गया है। भाजपा की ओर से अजमेर लोकसभा क्षेत्र के लिए टिकट की घोषणा से पूर्व कांग्रेस पर नजर रखी जा रही है।

अजमेर लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा पदाधिकारियों एवं प्रभारियों की ओर से भी जिताऊ उम्मीदवार को लेकर मंथन जारी है। इसके बावजूद लोकसभा क्षेत्र में जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए टिकट की घोषणा की जाएगी। लोकसभा उपचुनाव में जहां कांग्रेस की ओर से भाजपा पर नजर रखी गई उसी तरह अब भाजपा भी कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा का इंतजार कर सकती है। जातिगत मतदाताओं के आंकड़ों को साधने के साथ जिताऊ उम्मीदवार पर ही भाजपा मुहर लगाने के मूड में है। भाजपा के सूत्रों के अनुसार अगर कांग्रेस जाट समाज से उम्मीदवार उतारती है तो भाजपा ब्राह्मण, माली आदि पर दांव खेल सकती है और कांग्रेस नॉन जाट पर दांव खेलती है तो भाजपा जाट समाज को प्रतिनिधित्व दे सकती है।

भाजपा की ओर से करीब 14 ने पेश की उम्मीदवारी

भाजपा की ओर से भागीरथ चौधरी, बी.पी. सारस्वत, धर्मेन्द्र गहलोत, सी.आर. चौधरी, आशीष चतुर्वेदी, डॉ. दीपक भाकर, शिवशंकर हेड़ा, सरिता गैना, पुखराज पहाडिय़ा, सुभाष काबरा, ओमप्रकाश भड़ाणा सहित अन्य नाम प्रमुख है। वहीं शत्रुघ्न गौतम की ओर से भी दावेदारी के संकेत मिले हैं। इनमें से अधिकांश दावेदारों की ओर से क्लस्टर प्रभारी वासुदेव देवनानी, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर सहित अन्य के समक्ष दावेदारी जताई है। उधर, भंवर सिंह पलाड़ा की ओर से पूरी तरह राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के लिए दावेदारी जताई गई है। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष भी जिताऊ उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई।