29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेशी पर्यटक के साथ गंदी करतूत, किया पुष्कर को शर्मसार

पासपोर्ट, वीजा, दस हजार रुपए नकद, ड्राइविंग लाइसेन्स, मोबाइल फोन तथा के्रडिट कार्ड आदि थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 30 Apr 2019, 7:14 AM IST

loot in pushkar

loot in pushkar

पुष्कर .

तीर्थनगर में एक बार फिर विदेशी महिला पर्यटक के साथ लूट की वारदात हुई। बाइक सवार लुटेरे पर्यटक का पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में नकदी और दस्तावेज थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उसे कसकर पकड़ लिया

पीडि़त फ्रांसीसी महिला पर्यटक डारमन चारलोट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नाला क्षेत्र स्थित बंकयार्ड गेस्टहाउस के पास कृष्णन नामक मित्र के साथ जा रही थी। इसी दौरान काली शर्ट पहने करीब 25 वर्ष के युवक ने कृष्णन की आंख में मिट्टी झोंक उसे कसकर पकड़ लिया।

उसी के साथ आए एक दूसरे युवक ने चारलोट के हाथों से पर्स छीन लिया। वारदात अंजाम देने के बाद दोनों युवक कुछ दूरी पर खड़े तीसरे साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग गए। पर्स में पासपोर्ट, वीजा, दस हजार रुपए नकद, ड्राइविंग लाइसेन्स, मोबाइल फोन तथा के्रडिट कार्ड आदि थे।

दो माह में तीसरी वारदात
पुष्कर में विदेशी पर्यटक के साथ दो माह में लूट की तीसरी वारदात है। इससे पहले नए रंगजी मंदिर के पास तथा पुराने रंगजी मंदिर के पास पर्यटकों के साथ लूट हो चुकी है । पुलिस ने कई दिनों तक सादावर्दी में पुलिस का पहरा भी बैठाया लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है तथा पर्यटकों में दहशत का वातावरण है।