
Froud-ऑनलाइन रिचार्ज के फेर में गवाएं साढ़े तीन लाख
अजमेर.
ऑनलाइन बैंकिंग या ट्रांजेक्शन में थोड़ी सी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसा ही वाकया रविवार को गंज थाना क्षेत्र में पेश आया, जिसमें कार के 'फास्ट टैगÓ को ऑनलाइन रिचार्ज कराने के फेर में साढ़े 3 लाख रुपए की रकम गंवा दी।
पुष्कर रोड निवासी रिखब जैन ने गंज थाने में शिकायत दी कि रविवार शाम को उसने कार के फास्ट टैग को ऑनलाइन रिचार्ज करने का प्रयास किया था। इसी प्रक्रिया के दौरान उसे आए कॉल पर कॉलर ने उसकी गाड़ी के नम्बर के साथ बैंकिंग से जुड़ी तमाम जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उसके बैंक खाते से तीन लाख 50 हजार 495 रुपए की निकासी हो गई। बैंक खाते से रकम निकलने पर उसके मोबाइल पर मैसेज आया तो रकम निकलने का पता चला। मामले में जैन की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। मामले की पड़ताल सहायक उप निरीक्षक रिछपाल सिंह कर रहे हैं।
दस रुपए में फांसा
एएसआई रिछपाल सिंह ने बताया कि जैन को ठग ने पहले बैंक खाते से दस रुपए का रिचार्ज करने का झांसा देकर अपने जाल में फांस लिया। इसके बाद उसने जैन से एक-एक कर पहले गाड़ी, फिर बैंक संबंधित जानकारी के साथ मोबाइल फोन पर मैसेज में आए ओटीपी नम्बर हासिल कर लिए। इसके बाद उसके खाते से रकम निकलती चली गई।
Published on:
03 Mar 2020 06:00 am
