5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अच्छी खबर…चाचियावास में बनेगी मेडिसिटी, लोगों को मिलेगा बेहतर ट्रीटमेंट

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
medi city in ajmer

medi city in ajmer

भूपेन्द्र सिंह/अजमेर

अजमेर-सीकर रोड पर चाचियावास गांव के पास मेडिसिटी/ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। करीब 400 बीघा भूमि पर जवाहर लाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय का विस्तार तथा नवीनीकरण के साथ ही मेडिसिटी का निर्माण होगा।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक ने भी इस पर सहमति जताते हुए जमीन आवंटित किए जाने की मांग की है। इसके लिए जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा को पत्र लिखा गया है। जिला प्रशासन अब भूमि आवंटन की तैयारी में जुट गया है।

चाचियावास की जमीन को उपयुक्त माना

मेडिकल कॉलेज/ मेडिसिटी के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण भूमि का आवंटन करेगा। गौरतलब है कि चाचियावास गांव की 262.04 हेक्टेयर भूमि वर्ष 2013 में जिला कलक्टर ने प्राधिकरण को आवंटित की थी। पूर्व में अजमेर सेंट्रल जेल तथा रीजनल कॉलेज की भूमि पर भी मेडिसिटी बनाने का विकल्प तलाश गया लेकिन अब चाचियावास की जमीन को उपयुक्त माना गया है।


वन विभाग की भूमि के चलते आई बाधा

पूर्व में मेडिसिटी/ मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए वर्ष 2015-16 की बजट घोषणा के तहत अजमेर मेडिसिटी की स्थापना के लिए अजमेर-कि शनगढ़ रोड पर ग्राम सांवतसर के खसरा नम्बर 502/25 रकबा 293.95 हेक्टेयर भूमि की सहमति मेडिकल कॉलेज प्रबन्धन ने एडीए को भिजवाई गई थी। लेकिन एडीए की नियोजन शाखा की रिपोर्ट में बताया गया कि प्रस्तावित भूमि का क्षेत्राधिकार मास्टर प्लान के अनुसार किशनगढ़ के अधीन होने तथा भूमि का स्वामित्व वन विभाग का होना सामने आया। इसके बाद एडीए ने मेडिकल कॉलेज प्रबन्धन से अन्य जगह पर भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव मांगा गया था। इसके बाद मे मेडिकल कॉलेज प्रबन्धन चाचियावास में मेडिसिटी/सुपर स्पेशलिटी के लिए जमीन चिह्नित की।

सुपर स्पेसिलिटी अस्पताल/मेडिसिटी के लिए चाचियावास 400 बीघा जमीन चिह्नित की गई है। यह एडीए की भूमि है, इसमें कुछ चरागाह भी है। चरागाह सहित अन्य मामले को निपटाते हुए जल्द ही आवंटन किया जाएगा। अजमेर में मेडिसिटी बनने से अजमेर सहित आसपास के लिए जिलों के लोगों को लाभ होगा। -विश्वमोहन शर्मा, जिला कलक्टर अजमेर