5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चादर ओढकऱ सो रहे थे अफसर, आखिर करना पड़ा ये बड़ा काम

शहर में आवासीय नक्शे पर हुए थे व्यावसायिक निर्माण। सेटबैक के उल्लंघन सहित अन्य शिकायतें की गई चिह्नित।
2 min read
Google source verification
building seize in ajmer

building seize in ajmer

अजमेर.

शहर में नियम-कायदे ताक पर रखकर किए जा रहे अवैध निर्माण पर अब नगर निगम का डंडा चलने लगा है। निगम अधिकारियों ने हाल में शहर के चार कॉम्प्लेक्स/ शोरूम सीज कर दिया। निगम ने विवाद आदि स्थिति से बचने के लिए कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा। जब तक लोग बाजार पहुंच कर अपनी दुकानें खोलते तब तक निगम दस्ता ताले के ऊ पर ताला लगाकर लौट आया।

बजरंगढ़ के पास द्विव्यदीप मैरिज गार्डन, शांति पुरा में बैंक के पास रीबोक शोरूम तथा रेमंड शॉप, रिलायन्स फ्रेश के पास सागर विहार में बनाई गए एमहाइट बिल्डिग में बनी 5 दुकानें को सीज कर दिया। निगम आयुक्त चिन्मयी गोपाल के निर्देश पर निगम की कार्रवाई में उपायुक्त (प्रशासन) अखिलेश कुमार पीपल,आरओ मनीषा यादव, मनीष सोनी, डीएलआर हजारी लाल सीरवी, आरआई सत्यनारायण बोहरा तथा सहायक व कनिष्ठ अभियंता शामिल हुए। निगम की कार्रवाई से भू-कारोबारियों में खलबली मच गई। निगम ने 31 सम्पत्तियों को चिह्नित किया है इनमें से 4 को अब तक सीज किया जा चुका है जल्द ही अन्य अवैध सम्पत्तियां भी सीज की जाएंगी।

इसलिए हुए सीज
बजरंगढ़ चौराहे के पास नरेश आसवानी ने आवासीय नक्शा (जी प्लस थ्री) सेटबैक आगे-25, साइड में 10 तथा पीछे 10 फीट स्वीकृत करते हुए नक्शा पास करवाया था। लेकिन जी प्लस टू मौके पर हॉल का निर्माण किया गया है। सेट बैक कवर किया गया है। रिलाएंस फ्रेश के सामने सागर विहार में नितिन जैन ने आवासीय नक्शा पास करवाया लेकिन मौके पर व्यावसायिक निर्माण करते हुए पांच दुकानें बनी ली गई जिन्हें सीज कर दिया गया।

दोबारा सीज किए शोरूम
शांतिपुरा में एसबीआई के पास संचालित निशिका मनवानी के कपड़े के शोरूम को दोबारा सीज कर दिया गया। यह शो रूम आवासीय भवन में संचालित है। पूर्व में संचालनकर्ता ने अदालत में इसके आवासीय उपयोग की अंडरटेकिंग दी थी इसके बाद शोरूम को खोल दिया गया लेकिन इसके बावजूद शोरूम संचालित कर व्यावसायिक गतिविधि की जा रही थी। बैंक के पास ही गंगा देवी के शोरूम को वापस सीज कर दिया गया। पूर्व में इसे सीज किया गया था लेकिन अदालत में इसे आवासीय उपयोग किए जाने की अंडरटेकिंग दिए जाने के बाद निगम ने इसे खोल दिया था। इसे फिर से सीज किया गया है।