5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET: पसंदीदा शहर में चाहिए सेंटर तो 31 तक करें एप्लाई

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दी है सुविधा।
2 min read
Google source verification
neet form correction option

neet form correction option

अजमेर.

नीट परीक्षा के फार्म में विद्यार्थी अब 31 मई तक सुधार कर सकेंगे। इसमें नजदीकी परीक्षा शहर का विकल्प भी भर सकेंगे।

Read More: RPSC: आयोजना को मिलेंगे सहायक सांख्यिकी अधिकारी

नीट के महानिदेशक विनीत जोशी ने बताया कि नीट के लिए फॉर्म में रही त्रुटियां सुधारने और परीक्षा केंद्र का विकल्प भरने की अवधि पहले 3 मई तक थी। विद्यार्थियों और अभिभावकों के आग्रह पर इसे 31 मई तक बढ़ाया गया है। मालूम हो कि कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के चलते जेईई मेन परीक्षा 18 से 23 जुलाई और नीट 26 जुलाई को होगी। सोशल डिस्टेंसिंग की उपयोगिता और विद्यार्थियों के हित में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विद्यार्थियों को पसंदीदा शहर चुनने का विकल्प दिया है।

Read More: बड़ी तैयारी: कोरोना के खिलाफ गांव से लेकर जिले तक सामूहिक संघर्ष

बनेंगे कॉपियों के छोटे बंडल, चैकिंग में सुविधा

अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बारहवीं और दसवीं की कॉपियों की जांच में जुटा है। दोनों कक्षाओं की बकाया परीक्षाओं की तैयारी भी जारी है। बोर्ड ने कॉपियों के छोटे बंडल बनाकर परीक्षकों को भेजने की तैयारी की है। इससे जांच में पारदर्शिता और परीक्षकों पर दबाव कम होगा।

बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीते अप्रेल से जारी है। कॉपियों के बंडलों को परीक्षकों को वितरित कर इनकी जांच कराई जा रही है। उधर बोर्ड की बारहवींं और दसवीं की परीक्षाएं भी बकाया हैं। इनको लेकर बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डी. पी. जारोली जल्द शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से बातचीत करेंगे।

कॉपियों के बनेंगे छोटे पैकेट
बोर्ड मौजूदा वक्त 450 कॉपियों का बंडल बनाकर परीक्षकों को भेजता है। नंबर कम आने पर विद्यार्थी हर साल संवीक्षा कराते हैं। संवीक्षा के बाद विद्यार्थियों के अंकों के आधार पर परिणाम बदलते हैं। इनमें परीक्षकों की गड़बडिय़ां भी सामने आती हैं। लिहाजा बोर्ड कॉपियों की जांच त्रुटिरहित बनाना चाहता है। दसवीं-बारहवीं की बकाया परीक्षाओं से इसकी शुरुआत होगी। एक बंडल में 250 कॉपियां ही रखने की योजना बनाई गई है। इससे परीक्षकों पर दबाव कम होने के अलावा जांच में आसानी होगी।