
rajasthan board
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय में शुक्रवार से लेकर पांच दिन तक अवकाश रहेगा। इसके चलते विद्यार्थियों को बोर्ड संबंधी दस्तावेजों की प्रतिलिपि की सुविधा बंद रहेगी।
शिक्षा बोर्ड में 11 नवंबर को पुष्कर मेला अवकाश, 12 और 13 को द्वितीय शनिवार व रविवार, 14 नवंबर को गुरुनानक जयंती का अवकाश रहेगा। 15 नवंबर को बोर्ड अध्यक्ष की ओर से छुट्टी की घोषणा की गई है। अब बोर्ड कार्यालय बुधवार 16 नवंबर को खुलेगा।
शिक्षा नीति पर गोष्ठी 16 को
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और भारतीय शिक्षण मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में 'एकात्म एवं समग्र स्वदेशी शिक्षाÓ विषय पर 16 नवंबर को गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षण मण्डल के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री मुकुल कानिटकर होंगे।
बोर्ड अध्यक्ष प्रो. बी.एल. चौधरी ने बताया कि किसी भी राष्ट्र के विकास में वहां की शिक्षा नीति का प्रमुख योगदान होता है। वर्तमान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में संवर्धन की दृष्टि से अनेक स्तरों पर चर्चा हो रही है। राजस्थान बोर्ड द्वारा इस वर्ष कक्षा 9 व 11 और आगामी शिक्षण सत्र में कक्षा 10 व 12 में नया पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है। संगोष्ठी में राज्य के सभी शिक्षा उपनिदेशक, जिला शिक्षा अधिकारी और शिक्षाविद् शिरकत करेंगे।
Published on:
11 Nov 2016, 9:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.