6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोले सुधांशु त्रिवेदी…भारत को नहीं बनना सुपर पावर, हमें तो बनना है जगतगुरु

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
india need world nation

india need world nation

अजमेर.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत दुनिया में सुपर पावर नहीं बल्कि जगतगुरु बनना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। विश्व में भारत की छवि मजबूत हुई है।

हमारे सैनिकों के शौर्य पर संदेह नही था, हमारी सरकारों की नीतियां अच्छी नहीं थी। इसीलिए हम युद्ध में जीतने के बावजूद कूटनीति की मेज पर हार गए। पुलवामा आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान में पानी रोकने की व्यवस्था कर दी। अन्य देशों का समर्थन भारत को मिल रहा है।

भारत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पोषक

अजमेर में श्रीराम धर्मशाला में भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि देश में निर्णायक आम चुनाव होने वाला है। देश को बाहरी और अंदरूनी चुनौतियां मिल रही हैं। आतंकवाद से लड़ाई कानून व्यवस्था की नहीं बल्कि दो विचारों की लड़ाई है। पाकिस्तान आतंकवाद का पोषक रहा है। जबकि भारत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को पोषक रहा है।

कटोरा लेकर खड़ा पाक
पाकिस्तान का प्रधानमंत्री अमरीका और चीन के सामने कटोरा लेकर खड़ा है। त्रिवेदी ने कहा कि भारत की दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थ व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। भारत दुनिया को नई दिशा देने की क्षमता रखता है। हम परिवर्तन के मुकाम पर खड़े हैं।