4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नसीराबाद के बेवंजा गांव में वृद्धा को डायन बता पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डाली

बीच-बचाव में आई बहन की बेटी से भी मारपीट
less than 1 minute read
Google source verification
Old Woman told the witch, beaten and Pepper cast in the genitals

नसीराबाद के बेवंजा गांव में वृद्धा को डायन बता पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डाली

नसीराबाद (अजमेर). निकटवर्ती ग्राम बेवंजा में शनिवार एक वृद्धा को डायन बताकर गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए आंख-मुंह नाक और गुप्तांगों में मिर्ची डाल दी। आरोपियों ने वृद्धा की बहन की बेटी से भी मारपीट की।

ग्राम बेवंजा स्थित कालाभाटा निवासी एक महिला ने सदर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह और उसकी मौसी सुबह घर पर खाना खा रहे थे। इस दौरान इसी गांव के रहने वाले सांवरा, पप्पू, महावीर व मानी देवी हाथों में लकड़ी व चाकू लेकर आए और उसकी मौसी से गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए। आरोपियों ने डायन बताते हुए उसकी मौसी से मारपीट की तथा कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने उसकी आंख, मुंह, नाक व गुप्तांगों में लाल मिर्च डाल दी। वह जब बीच-बचाव करने पहुंची तो पप्पू ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसके साथ भी धक्का-मुक्की की। चीख-पुकार सुनकर गांव के प्रभु, कालू, मिश्री, नारायण आदि आए और बीच-बचाव किया। उसी दौरान पीछे से भंवरलाल, ओमजी व इंदरराज ने भी आकर वृद्धा व उसकी भांजी मारपीट की और जान से मारने और गांव छुड़ाने की भी धमकियां दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध डायन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।