5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपके बैंक खाते पर ठगों की नजरें, कहीं ऐसा नहीं हो जाए हाल

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
cash loot from bank

cash loot from bank

अजमेर.

ऑन लाइन ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह ने दो दिन में दो वारदातें अंजाम दी। पहली वारदात राजस्थान कर बोर्ड के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के साथ पेश आई। वहीं दूसरी वारदात कृषि विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी के बेटे के साथ घटित हुई। दोनों वारदात में ठग एक-एक लाख रुपए तक बैंक खाते से ट्रांसफर कर लिए। पीडि़तों की शिकायत पर सिविल लाइन्स और रामगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

केस-1 : कर बोर्ड के अधिकारी को लगाई चपत
नाका मदार शॉपिंग सेंटर के पास रहने वाले अनिल भटनागर राजस्थान कर बोर्ड में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर है। भटनागर को बुधवार रात 12.40 बजे कॉल आया। कॉलर ने भटनागर से उनके बैंक खाते से लेनदेन की बात कहते हुए एटीएम कार्ड नम्बर फिर ओटीपी नम्बर पूछ लिए। गुरुवार सुबह नाका मदार स्थित ब्रांच पहुंचे। यहां एटीएम से कार्ड की एंट्री की तो कार्ड ब्लॉक मिला। भटनागर मुख्य ब्रांच पहुंचे। यहां एजीएम सुभाषचन्द जैन से प्रकरण की जानकारी देते हुए खाते से निकली रकम की पड़ताल की तो खाते से चार बार में 80 हजार रुपए निकालना सामने आया।

मुम्बई में ट्रांसफर हुई रकम
भटनागर ने बताया कि बैंक प्रबंधन ने प्रारंभिक पड़ताल में रकम मुम्बई केजुहू स्थित तारा ब्रांच में रकम का ट्रांसफर होना आया। एजीएम जैन ने भटनागर की शिकायत पर जांच शुरू कर दी। भटनागर ने बताया कि शिकायत मुख्य ब्रांच से पहले कोटा और फिर मुम्बई मुख्यालय जाएगी। इसके बाद रकम लेनदेन का पता चलेगा। आखिर रकम किसने और किसके खाते में ट्रांसफर की।

केस-2 : सेवानिवृत्त पिता का दोस्त बन उड़ाई रकम
चन्दवरदायी नगर निवासी दिनेश ने बताया कि उसके पिता हाथीराम एग्रीकल्चर विभाग में थे। सेवानिवृत्ति के बाद उसके पिता की मृत्यु हो गई लेकिन गत दिनों कॉल आया। कॉलर ने अपना नाम जयपाल शर्मा बताते हुए पिता का मित्र होने की बात कही। उसने बताया कि वह जयपुर कैम्प में है। वह उसके पिता के साथ सुपरवाइजर था। उसको तत्काल कुछ रुपए की जरूरत है। उसने पेटीएम से रकम लौटाने की बात कहते हुए एटीएम का 16 अंकों का नम्बर पूछ लिया। दिनेश ने बताया कि कॉलर ने 1500 रुपए निकासी की रकम डालने के लिए ओटीपी नम्बर पूछ लिया। इसके बाद आरोपित ने खाते से 96 हजार 170 रुपए निकाल लिए।

कुछ मत करना

दिनेश ने बताया कि कॉलर ने रकम निकालने के बाद उसे कहा कि कुछ मत करना रात 12 बजे बाद उसके पैसे खाते में आ जाएंगे।