5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोले आरपीएससी चेयरमेन…रखें इसका खास ध्यान, ताकि नहीं हो नुकसान

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
rpsc exam dates

rpsc exam dates

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस मुख्य और प् प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 की तिथियां तय करने में जुटा है। इस मामले में अध्यक्ष ने आंतरिक कमेटी को यूपीएससी, बैंक, कर्मचारी चयन आयोग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों का अवलोकन करने को कहा है। ताकि आयोग को यह अहम परीक्षाएं कराने में दिक्कत नहीं हो।

आयोग की आरएएस मुख्य परीक्षा में 22 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। पूर्व यह परीक्षा 23-24 दिसंबर को होनी थी, लेकिन राजस्थान हाईकोर्ट की विभिन्न याचिकाओं में पारित अंतरिम आदेशानुसार आयोग ने विस्तारित परिणाम जारी किया था। इसमें ओबीसी और एमबीसी वर्ग के 7145 के अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया।

बाद में 105 नॉन गैजेटेड और सरकारी कार्मिक (अभ्यर्थियों) भी शामिल किए गए। अभ्यर्थियों की मांग पर आयोग ने 29-30 जनवरी को परीक्षा कराना तय किया, लेकिन इस तिथि को लेकर भी धरने-प्रदर्शन शुरू हो गए। केबिनेट की अनुशंषा पर आयोग ने फुल कमीशन की बैठक बुलाकर परीक्षा स्थगित कर दी।

इसी तरह प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018का आयोजन 15 से 23 जनवरी तक होना था। यह परीक्षा भी अभ्यर्थियों के धरने-प्रदर्शन के चलते स्थगित की गई है। अब इन दोनों परीक्षाओं की नई तिथियां जारी होनी हैं।

अध्यक्ष ने कहा करें अवलोकन..

आंतरिक कमेटी ने पिछल दिनों दोनों परीक्षाओं की तिथियों से जुड़ी पत्रावली भेजी थी। कमेटी ने यूपीएससी की आइएएस परीक्षा के आसपास दोनों परीक्षाएं कराने का सुझाव दिया। इस पर अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने उन्हें वापस पत्रावली भेजी है। अध्यक्ष ने कमेटी को यूपीएससी, बैंक, कर्मचारी चयन आयोग, राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, विश्वविद्यालय-बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों का अवलोकन, केंद्रों की उपलब्धता सहित अन्य बिन्दुओं पर विचार करने को कहा है।

ताकि नहीं टालने पड़ी तिथि
आयोग अध्यक्ष का मानना है, कि हजारों अभ्यर्थी यूपीएससी, बैंक, कर्मचारी चयन आयोग और अन्य भर्ती परीक्षाओं में बैठते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाएं अभ्यर्थियों के लिए अहम हैं। लिहाजा इन परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तिथियों का चयन होना चाहिए। ताकि बाद में परीक्षा कार्यक्रम बदला नहीं पड़े।