
मदनगंज-किशनगढ़ .नगर में कई स्थनों पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।इसमें युवक-युवतियां, महिलाएं और पुरुष बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। नगर के तेजाजी चौक में वीर तेजा क्लब के तत्वावधान में आयोजित गरबा महोत्सव का शुभारंभ नगर परिषद सभापति सीताराम साहू, मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश टांक, जाट महासभा अध्यक्ष विकास चौधरी के आतिथ्य में शुभारंभ हुआ।
इस दौरान कई प्रतियोगिताओं हुई। इसके तहत चाइल्ड मेल, चाइल्ड फीमेल, यंगर मेल, यंगर फीमेल, सीनियर मेल, सीनियर फिमेल, महिला एकल, महिला गु्रप, यंगर ब्याज, सीनियर कपल, गरबा मेल और गरबा फीमेल की प्रतियोगिता हुई। अतिथियों का क्लब के कमल राठी, हीरासिंह चौधरी, विक्रम चौधरी, दीपक शर्मा आदि ने स्वागत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राजेश विजयवर्गीय ने की। गरबा में हिन्दी, मारवाड़ी और रिमिक्स गानों पर शानदार प्रस्तुति दी।