
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। फोटो -ANI
PM Modi Ajmer Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अजमेर (राजस्थान) आएंगे। पंचायतराज एवं निकाय के संभावित चुनाव से पूर्व अजमेर में सभा को लेकर राजनीतिक हल्के में भी खासा चर्चा है। मोदी 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को एचवीपी वेक्सीन की खुराक देकर राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा राज्य में 16 हजार 686 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात देने के अलावा कायड़ विश्रामस्थली में सभा को संबोधित करेंगे।
कायड़ विश्रामस्थली में होने वाली सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद रहेंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। वे राजस्थान को कई सौगात देंगे।
मोदी 21 हजार 863 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। इनमें राजस्व विभाग के 3,320 पटवारी, 2,291 संविदा लेखा सहायक, 2950 पशुधन सहायक, 3822 सीएचओ, 7357 पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, मेडिकल लेब टेक्निशियन, लैब टेक्निशियन, नर्सिंग प्रभारी और अन्य नियुक्तियां शामिल हैं।
प्रधानमंत्री शहरी और ग्रामीण विकास, सड़क, रेलवे, सिंचाई और प्रौद्योगिकी, औद्योगिक विकास से जुड़ी योजनाओं की शुरुआत भी करेंगे। इनकी लागत करीब 16 हजार 686 करोड़ रुपए होगी। इन परियोजनाओं मे 8554 करोड़ की 34 परियोजनाएं राज्य से जुड़ी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी कायड़ विश्राम स्थली से राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊर्जा से जुड़ी 8132 करोड़ रुपए की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 1,207 करोड़ रूपए की लागत से बांदीकुई-जयपुर फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे, दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे सहित अन्य शामिल होंगे।
Published on:
28 Feb 2026 07:10 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
