6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi In Ajmer Highlights : पीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम, यूं रहेगा दिल्ली से अजमेर का सफर

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
Gaurav Yatra Vasundhara Raje

Gaurav Yatra Vasundhara Raje

अजमेर.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर 1 बजे अजमेर पहुंचेंगे और कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 2 बजे रवाना हो जाएंगे। पूर्व में उनके पुष्कर जाने की भी चर्चा थी लेकिन जिला प्रशासन को मिले कार्यक्रम में पुष्कर यात्रा का जिक्र नहीं है।

यह रहेगा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री सुबह 11.10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होंगे, दोपहर 12 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, दोपहर 12.50 बजे अजमेर कायड़ हैलीपेड पहुंचेंगे, दोपहर 1 बजे सभा स्थल पर आ जाएंगे, दोपहर 2.05 बजे सभा स्थल से वापस रवाना हो जाएंगे, दोपहर 2.15 बजे कायड़ हैलीपेड से जयपुर के लिए उड़ान, अपराह्न 3.05 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे, अपराह्न 3.55 पर उनका दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है।

पीएम मोदी की झलक पाने के लिए बेताब, पहुंचना शुरू हुए लोग

पीएम मोदी की सभा के लिए लोग कायड़ विश्राम स्थली पहुंचना शुरू हो गए हैं। लोग बस, जीप, कार और अन्य वाहनों से पहुंचे हैं। वाहनों की पार्र्किंग के बाद यह पैदल डोम तक पहुंच रहे हैं। ग्राम पंचायत केसरपुरा सरपंच शक्ति सिंह रावत और अन्य नरेंद्र मोदी की सभा में पधारने के लिए पीले चांवल देकर ग्रामवासियों को निमंत्रण दिया था। नसीराबाद क्षेत्र में लामाना सरपंच मांगू सिंह रावत, राजगढ़ सरपंच रामदेव सिंह रावत, हरि सिंह रावत, हनुमान गुर्जर , किशन लाल और अन्य भी क्षेत्रवासियों के साथ पहुंचे हैं। इसी तरह लामाना, अमरगढ़ , लीडी ,गोला, नागेलाव ,अर्जुनपुरा खालसा ,अंसरी और प्रदेश के अन्य गांव से ग्रामीण और शहरवासी पहुंचना शुरू हो चुके हैं।

जुटे पीएम के दौरे की कमान संभालने में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शनिवार को प्रस्तावित अजमेर यात्रा के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।

जिला मजिस्ट्रेट आरती डोगरा ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग के उप निदेशक किशोर कुमार,अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त नमित मेहता, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अशोक कुमार योगी, तहसीलदार ओम प्रकाश सोनी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण गर्ग, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन एम.एल.नेहरा जिला आबकारी अधिकारी भगवत सिंह राठौड़, उपखंड मजिस्ट्रेट अंजली राजोरिया, अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त एन,एल, राठी ,सचिव हेमंत स्वरूप माथुर, अधिशाषी अभियंता नरसिंह चौधरी, किशनगढ़ के उपखंड मजिस्ट्रेट महेश चंद मान, भिनाय के उपखंड मजिस्ट्रेट नंदकिशोर राजोरा, नसीराबाद के उपखण्ड मजिस्ट्रेट मुकेश चौधरी, नसीराबाद के तहसीलदार बाबूलाल यादव, ब्यावर के उपखण्ड मजिस्ट्रेट सुरेश चौधरी, तहसीलदार मूलचंद मीना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक जय प्रकाश चारण तथा जिला रसद अधिकारीसंजय कुमार माथुर को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक र्डा. अनुपमा टेलर, एडीए की भूमि अवाप्ति अधिकारी अंजना सहरावत, जिला शिक्षा अधिकारी तेजपाल उपाध्याय, हरीप्रसाद शर्मा, श्यामलाल सांगावत तथा कृषि विभाग के उप निदेशक वी.के.शर्मा को रिजर्व मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।