4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर गिरोह, अजमेर में चुराई थी बीएसएनएल की केबल

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
police arrest gang

police arrest gang

अजमेर.

बीएसएनएल की 35 लाख रुपए कीमत की केबल चोरी के मामले में रविवार को जिला पुलिस को सफलता मिली। सिविल लाइंस पुलिस और साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के कुख्यात अन्तरराज्यीय केबल चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।

7 जनों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत 7 जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने स्थानीय लोगों की मदद से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल जेसीबी और ट्रक जब्त किया है। वहीं चोरी की केबल बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए है।

चुराई थी 400 मीटर केबल

एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि 2 फरवरी की रात पुराने आरपीएससी भवन के सामने से बीएसएनएल की 400 मीटर केबल चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश शामली आदर्श मंडी सिक्की निवासी शहजाद मंसूरी, आजाद मंसूरी दोनों पुत्र शमशाद, गाजियाबाद टोनिका सिटी पुस्ता कुशाल मस्जिद के पास रहने वाले मेहरबान मंसूरी, शामली कांधला सल्फा निवासी साजिद, शामली हिंड निवासी अबरार, अलवर के रामगढ़ नाडका हाल अजमेर वैशालीनगर ईदगाह कॉलोनी निवासी शाकिर, नदी खां उर्फ नवीन पुत्र भूरे खां को गिरफ्तार किया गया। गिरोह का सरगना शहजाद मंसूरी है। शहजाद ने अजमेर निवासी शाकिर, नदीम उर्फ नवीन (दोनों पुत्र भूरे खां) की मदद से वारदात अंजाम दिया। शाकिर, नदी खां ने गिरोह को जेसीबी मशीन और ट्रक मुहैया कराया।