18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

Police Inspection: लोगों की सुविधार्थ लगेंगे बोर्ड, लिए जाएंगे सुझाव

यातायात पुलिस ने किया निरीक्षण । पुलिस ने व्यापारियों को वाहन और सामान निर्धारित सीमा में रखने की हिदायत भी दी।

Google source verification

अजमेर.

यातायात पुलिस (traffic police) ने मंगलवार को नया बाजार, घी मंडी सहित आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने व्यापारियों को दुकानों के आगे-फुटपाथ पर रखे सामान हटाने की हिदायत दी। नो पार्र्किंग जोन में खड़े कई दोपहिया और चौपहिया वाहनों के चालान बनाए।

Read More: Exam: हो जाएं तैयार, 563 उप निरीक्षक बनेंगे पुलिस निरीक्षक

उप अधीक्षक विजय कुमार सांखला और टीआई सुनीता गुर्जर के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को नया बाजार, चौपड़, कड़क्का चौक, पट्टी कटला और आसपास के क्षेत्र का दौरा किया। पुलिसकर्मियों को कई दुकानों (shops) के आगे-फुटपाथ पर सामान (goods) रखा मिला। उप अधीक्षक सांखला ने व्यापारियों को सामान हटाने के निर्देश दिए।

Read More: MDSU : सांस्कृतिक प्रतियोगिता में Students ने बिखेरे रंग……..देखें वीडियो

एक तरफा यातायात (traffic) होने के बावजूद नया बाजार में जीप-कार नजर आने और मुख्य सडक़ पर दोपहिया वाहन खड़े होने पर पुलिसकर्मियों ने चालान (challan) बनाए। पुलिस ने व्यापारियों को वाहन और सामान निर्धारित सीमा में रखने की हिदायत भी दी। इस दौरान कड़क्का चौक, पट्टी कटला में लोगों ने समस्याएं भी बताई।

Read More: आप भी देखना चाहते हैं….तिब्बत महिलाओं का डांस तो, देखिए वीडियो

लगेंगे बोर्ड, लेंगे सुझाव
उप अधीक्षक सांखला ने बताया कि एलिवेटेड (elevated road)रोड कार्य के चलते शहर के अंदरूनी हिस्सों में वन-वे रूट व्यवस्था लागू की गई है। मोबाइल रूट नेविगेशन (route navigation) के इस्तेमाल से कई वाहनों को परेशानी हो रही हैं।

Read More: शाहनी समेत नौ के खिलाफ एसीबी में मुकदमा दर्ज

यातायात पुलिस जल्द अंदरूनी और बाहरी इलाकों में बोर्ड लगाएगी। इसमें वैकल्पिक मार्गों (additional route) के नाम लिखे जाएंगे, ताकि वाहन चालकों को दिक्कतें नहीं हों। इसके अलावा पुलिस आमजन से शहर की ट्रेफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के सुझाव लेगी। इसके लिए मोबाइल एप भी बनाया जाएगा।

Read More: अमिताभ-शाहरूख से हुई बात, अजमेर में होगा बड़ा कार्यक्रम