30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exam: हो जाएं तैयार, 563 उप निरीक्षक बनेंगे पुलिस निरीक्षक

पुलिस महकमे में शैक्षिक पात्रता और सेवाकाल अनुभव के आधार पर प्रत्येक वर्ग में पदोन्नति होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 10 Dec 2019, 9:35 AM IST

police promotion

police promotion

अजमेर. प्रदेश में 563 उप निरीक्षक (sub Inspector) को पदोन्नत कर पुलिस निरीक्षक (inspector) बनाया जाएगा। इसके लिए विभागीय पदोन्नति परीक्षा बुधवार और गुरुवार को जयपुर में होगी।

Read More: Shot Circuit : शॉटसर्किट से कार में लगी आग...............देखिए वीडियो

पुलिस महकमे (police dept) में शैक्षिक पात्रता और सेवाकाल अनुभव के आधार पर प्रत्येक वर्ग में पदोन्नति होती है। 2019-20 में 563 उप निरीक्षकों को पदोन्नत कर पुलिस निरीक्षक बनाया जाएगा। विभागीय पदोन्नति परीक्षा राजस्थान पुलिस अकादमी (rajasthan police academy) जयपुर में होगी। बुधवार को दोपहर 2 से 5 बजे तक प्रथम पेपर होगा। इसी तरह गुरुवार को सुबह 9 से 12 बजे तक द्वितीय पेपर होगा। इसमें अजमेर सहित जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर और अन्य रेंज के उप निरीक्षक शामिल होंगे।

Read More: Innovation: कॉलेज तैयार कर रहा गल्र्स हॉस्टल के लिए सब्जियां

मिले 162 कनिष्ठ सहायक
पुलिस मुख्यालय ने मृतक अधिकारी/कर्मचारी के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की है। इससे विभिन्न रेंज में 162 कनिष्ठ सहायक मिले हैं। इनकी नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Read More: Kerala Governor: महिलाएं किसी की मिल्कियत नहीं, पुरुष के बराबर हैं उनके अधिकार

विद्यार्थी जुटे सालाना परीक्षा फार्म भरने में

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के 2020 के सालाना परीक्षा फार्म भरने शुरू हो गए हैं। विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा फार्म डाउनलोड करने और भरने में जुटे हैं।
साल 2020 में होने वाली परीक्षाओं के ऑनलाइन फार्म सोमवार से भरने प्रारंभ हुए हैं। विद्यार्थी वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा फार्म डाउनलोड करने और भरने में जुट गए हैं। ई-मित्र कियोस्क पर स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के नियमित, स्वयंपाठी और पूर्व छात्र-छात्राएं 18 दिसंबर बिना विलंब शुल्क के फार्म भर सकेंगे। इसके बाद 10 से 23 दिसंबर तक सौ रुपए विलंब शुल्क और 24 से 28 दिसंबर तक परीक्षा शुल्क के बराबर विलंब शुल्क देकर फार्म भर सकेंगे। विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के कॉलेज में फार्म जमा करा सकेंगे।

Read More: राष्ट्रपति के पास पहुंचा युवक, छह पुलिसकर्मी निलम्बित