6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरगाह जियारत करने आई दो बहनों को बनाया उन्होंने अपना निशाना , दस तोले के मंगलसूत्र व चेन पर किया हाथ साफ

रगाह जियारत करने आई जायरीन बहनों के गले से आस्ताना शरीफ में आठ तोला वजनी मंगलसूत्र व दो तोला सोने की चेन टूट गई।
2 min read
Google source verification
police registered FIR thieves who stolen chain in dargah

दरगाह जियारत करने आई दो बहनों को बनाया उन्होंने अपना निशाना , दस तोले के मंगलसूत्र व चेन पर किया हाथ साफ

अजमेर. दरगाह जियारत करने आई जायरीन बहनों के गले से आस्ताना शरीफ में आठ तोला वजनी मंगलसूत्र व दो तोला सोने की चेन टूट गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दरगाह थाना पुलिस ने चार संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया है। जो दरगाह परिसर में जायरीन बहनों के लगातार पीछे थी। पुलिस ने पीडि़त बहनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार मुम्बई निवासी सत्या बिड़कर उर्फ नदिया गुरुवार को बड़ी बहन गुजरात बड़ौदा निवासी बरखा गौराना के साथ दरगाह जियारत करने अजमेर आईं। नदिया व बरखा शुक्रवार सुबह दरगाह जियारत करने पहुंची। भीड़ में आस्ताने में दाखिल होते ही नदिया को 8 तोला वजनी मंगलसूत्र टूटने का आभास हुआ। उसने गला टटोला तो मंगलसूत्र नदारद था। तभी बरखा ने भी अपने गले की चेन टटोली तो दो तोले की चेन नदारद थी। दोनों बहनों ने शोर मचा दिया।

बाहर निकलकर उन्होंने यहां मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी। इस पर पुलिस ने यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें नदिया व बरखा के पीछे करीब 4-5 महिलाएं लगातार थी। उन्हें आस्ताना शरीफ के भीतर प्रवेश करते व बाहर निकलते देखा। पुलिस ने चार संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में ले लिया, हालांकि देर शाम तक चारों से पुलिस कुछ बरामद नहीं कर सकी।

पहले गुमशुदगी फिर एफआईआर

पेशे से बिजनेस वुमन नदिया ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने मदद तो की, लेकिन संदिग्ध महिलाओं को पकडऩे में देर कर दी। तब तक महिलाएं चोरी का माल ठिकाने लगा चुकी थीं। उन्होंने बताया कि दोपहर में वारदात होने के बाद भी पुलिस उन्हें सिर्फ गुमशुदगी दर्ज कर चलता करना चाह रही थी, लेकिन जब उन्होंने दबाव बनाया तो एफआईआर दर्ज की।

तीन लाख का माल पार
नदिया ने बताया कि उसके 8 तोले का मंगलसूत्र दरगाह आस्ताने शरीफ में दाखिल होने के दौरान गले में नजर आ रहा था। सीसीटीवी फुटेज में भी मंगलसूत्र गले में था, लेकिन जैसे ही अन्दर गईं तो मंगलसूत्र गले में नहीं था। दस तोला के मंगलसूत्र व चेन की कीमत करीब तीन लाख रुपए है।

दरगाह के बाहर से पीछा

प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि महिला गिरोह ने जायरीन महिलाओं को दरगाह परिसर के बाहर से टारगेट पर ले लिया था। दरगाह परिसर में दाखिल होते ही महिलाओं ने उन्हें घेरे में ले लिया। आस्ताना शरीफ में दाखिल होते ही हाथ साफ कर दिया।