4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर में नहीं होगा रात को ये काम, तुरन्त होगा आपके खिलाफ ये एक्शन

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
night work in ajmer

night work in ajmer

अजमेर.

बेखौफ होकर रात के अंधेरे में बीएसएनएल की 35 लाख रुपए कीमत की केबल चोरी के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाए है। अब जिले में रात को निर्माण कार्य या केबल डालने का काम करने वाली फर्म को संबंधित थानाधिकारी से पूर्व में अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति रात में काम करने वाली फर्म या सरकारी एजेंसी के कर्मचारियों को थाने में रात गुजारनी पड़ सकती है।

जयपुर रोड पर आरपीएससी के पुराने भवन के पास से चोरी हुई बीएसएनएल की केबल चोरी की वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने थानाप्रभारियों को सघन गश्त के साथ रात में मिलने वाले व्यक्ति की पहचान पुख्ता होने के बाद ही छोडऩे के आदेश दिए हैं।

थानाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य

उन्होंने रात में काम करने वाली सरकारी एजेंसी, प्राइवेट फर्म को पूर्व में अनुमति के बगैर थाना क्षेत्र में काम न करने देने के आदेश दिए। किसी भी सरकारी एजेंसी, प्राइवेट फर्म को रात में काम करने के लिए संबंधित थानाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति पत्र के काम करने वाले श्रमिक व तकनीकी कर्मचारी को पुलिस संदिग्ध मानते हुए कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है।

उपकरणों से हुआ भ्रम

आरपीएससी के पुराने भवन के पास से चोरी हुई बीएसएनएल की केबल में पुलिस गश्ती दल चेतक में शामिल पुलिस अधिकारी ने केबल काट रहे चोर से पूछताछ भी की। चोर बेखौफ होकर पुलिस अधिकारी को केबल बदलने का काम करने की बात कह दी। चेतक टीम भी केबल जोडऩे की बात सुनकर आगे बढ़ गई। सिविल लाइंस सहित जयपुर रोड के 3000 हजार से ज्यादा फोन खामोश होते ही केबल चोरी की वारदात का पता चला।

लगे अहम सुराग

केबल चोरी की गंभीर वारदात है। पुलिस के गश्ती दल ने केबल चुरा रहे युवकों से पूछताछ भी की लेकिन उपकरणों से लैस टीम को देखकर और केबल बदलने की बात पर गुमराह कर दिया। पुलिस जल्द वारदात का पर्दाफाश करेगी। कुछ अहम सुराग मिले है।
-कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस अधीक्षक अजमेर