4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोले पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन , ‘रावण ने पूछी थी हनुमान की जाति, सब जानते है परिणाम क्या हुआ’

www.patrika.com/ajmer-news
2 min read
Google source verification
pramod krishnan says ,when rawan asks for lord hanuman's cast

बोले पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन , ‘रावण ने पूछी थी हनुमान की जाति, सब जानते है परिणाम क्या हुआ’

अजमेर. कल्की पीठाधीश्वर व कांग्रेस के स्टार प्रचारक आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि भाजपा को केवल चुनाव में रायाद आते हैं। जाति इंसान की होती है भगवान की नहीं होती। भगवान को जात-पांत में बांट कर ओछी राजनीति करने का पाप उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। कृष्णन ने रविवार यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हनुमान जी का अवतरण जब धरती पर हुआ था जब जाति व्यवस्था थी ही नहीं।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व योगी आदित्य नाथ को अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए करोड़ों सनातनधर्मी राम व हनुमान भक्तों से माफी मांगनी चाहिए। जिनका नाम लेकर इन्होंने देश की सत्ता पर कब्जा किया। हनुमान की जाति के संबंध में रावण ने भी दुस्साहस किया था उसका परिणाम क्या हुआ सब जानते हैं। करोड़ों हनुमान भक्त मिल कर हनुमान की जाति पूछने वालों की औकात बता देंगे।

कोई वादा नहीं किया पूरा
कृष्णन ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले धारा 370 हटाने, बेरोजगारी दूर करने, कालाधन वापस लाने के वादे किए जो एक भी पूरा नहीं किया। भाजपा ने संतों, गायों, गंगा को धोखा दिया और हनुमानजी का अपनमान किया।

सर्व सहमति से बनेगा राम मंदिर
राम मंदिर निर्माण के संबंध में पूछे जाने पर कृष्णन ने कहा कि देश के संत व मुस्लिम धर्म गुरु चाहते हैं कि अयोध्या विवाद का हल निकले 2014 में इन्होंने वादा किया नहीं बनाया। अब 2019 में नई सरकार आएगी, नए प्रधानमंत्री होंगे। हिन्दू व मुस्लिम धर्मगुरु मिल कर कोई रास्ता तलाश करेंगे। राम मंदिर निर्माण में मुस्लिम धर्म गुरुओं की सहमति भी ली जाकर राम का मंदिर बनेगा।

भाजपा ने किया समाज का विभाजन

कृष्णन ने कहा कि उन्हें राजस्थान का विधानसभा चुनाव देश के राजनीतिक परिदृश्य को तय करेगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अंहकार व भ्रष्टाचार व विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों की लूट, धर्म के नाम पर समाज का विभाजन किया है। यहां की जनता त्रस्त है। हिंदुओं के तीर्थ स्थल पुष्कर की दुर्दशा है। सीवरेज नहीं है। सरोवर में दूषित पानी जा रहा है। सरकारी योजनाओं के लिए करोड़ों का बजट तैयार हुआ लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। भाजपा ने कभी गाय के नाम पर वोट मांगे कभी गोरक्षा पर राष्ट्रीय कानून बाने का वादा किया लेकिन गायें आज भी दम तोड़ रही हैं।