6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीसलपुर बांध में अभी 312.83 आरएल मीटर पानी

बीसलपुर बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर, मानसून पूर्व बांध प्रशासन ने सभी 18 गेटों के कराई ऑयल ग्रेसिंग, कंट्रोल रूम की स्थापना, बांध के जलग्रहण क्षेत्र का लिया जायजा

less than 1 minute read
Google source verification
बीसलपुर बांध में अभी 312.83 आरएल मीटर पानी

बीसलपुर बांध में अभी 312.83 आरएल मीटर पानी

ajmer अजमेर. बीसलपुर बांध में अभी पर्याप्त पानी है। पिछले साल मानसून की मेहरबानी से बांध पूरा भर गया था। भराव क्षमता से अधिक पानी आने पर कई बार गेट खोलने पड़े थे। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। 30 मई 2020 को बांध में 312.83 आरएल मीटर पानी दर्ज किया गया।

वर्तमान में bisalpur dam बीसलपुर बांध से अजमेर, टोंक एवं जयपुर को प्रतिदिन 1 सेंटीमीटर पानी सप्लाई किया जा रहा है। बीते सालों की अपेक्षा इस वर्ष बांध में काफी पानी है, जिससे पेयजल की आगामी कई सालों तक किल्लत नहीं होगी।

18 गेटों की ऑयल ग्रेसिंग

पिछले सालों की तुलना इस वर्ष बांध में जल भराव क्षमता दुगने प्रतिशत में है। बीसलपुर बांध के सहायक अभियंता श्रीपति सोलंकी ने बताया कि मानसून को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। dam बांध के सभी 18 गेटों ऑयल ग्रेसिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। बांध में पानी की आवक को लेकर त्रिवेणी देवली एवं बांध पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जिसमें 24 घंटे पानी आवक की जानकारी रहती है। साथ में जलस्तर पर नजर रखी जाती है।

बीसलपुर बांध पूर्णतया हाईटेक

हालांकि बांध में प्री-मानसून को लेकर मामूली पानी आया था, लेकिन उसके बाद पिछले जलग्रहण क्षेत्र में बारिश नहीं होने से पानी की आवक नहीं हुई। ज्ञात रहे कि बीसलपुर बांध पूर्णतया हाईटेक है।

बांध पर तीन करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से स्काडा सिस्टम स्थापित किया गया है। बांध के सभी गेटों में कैमरे लगाने के बाद स्काडा सिस्टम के तहत कंप्यूटर नियंत्रण कक्ष से बोर्ड से बटन दबाकर सभी गेट खुल जाएंगे। इस सिस्टम से गेटों में से कितना पानी बाहर निकल रहा है। उसकी भी पूरी जानकारी कंट्रोल रूम में एलईडी पर दिखाई देगी।