4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेंगू सहित मौसमी रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई जरूरी

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने दिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश
less than 1 minute read
Google source verification
डेंगू सहित मौसमी रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई जरूरी

डेंगू सहित मौसमी रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई जरूरी

अजमेर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को मौसमी बीमारियों डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया की रोकथाम की प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। उन्होंने हाई रिस्क ग्रुप के मरीजों यथा नवजात शिशुओं, गर्भवती महिलाओं व वृद्धजन की विशेष देखभाल सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शर्मा ने एक निर्देश जारी कर मच्छरों की रोकथाम के लिए एन्टीलार्वा गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने एवं मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए पानी के ठहराव वाले स्थानों पर एमएलओ डलवाने को कहा। साथ ही पीने के पानी के टांकों में टेमीफ ोस डलवाने की व्यवस्था भी जारी रहेगी।

उन्होंनेे बताया कि डेंगू रोगी पाए जाने पर रोगी के आसपास के घरों में पायरेथ्रम का स्प्रे किया जा रहा है। उन्होंने बुखार पीडि़त रोगियों की त्वरित जांच एवं उपचार करने के साथ ही आउटब्रेक की स्थिति में आवश्यक दवाइयां एवं चिकित्सकीय दल (रैपिड रेस्पोंस टीम) आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों पर चिकित्सकों व पैरामेडिकल नर्सिंग स्टॉफ का ठहराव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

दवाइयों की आपूर्ति पर विशेष ध्यान दें

उन्होंने नि:शुल्क दवाइयों की आपूर्ति पर विशेष निगरानी रखने एवं चिकित्सा संस्थानों में दवा वितरण केन्द्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने दवा वितरण केन्द्रों पर दवाइयों के भण्डारण व वितरण की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।