6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PTET 2018: रही जबरदस्त टैंशन और घबराहट, पूरे दिन भागते फिर इधर से उधर

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
ptet 2018 councelling

ptet 2018 councelling

अजमेर

दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय इन्टीग्रेटेड बीए और बीएससी बी.एड पाठ्यक्रमों वाले कॉलेज में अभ्यर्थियों ने रिपोर्टिंग की। इसके अलावा प्रवेश शुल्क भी जमा कराया। पीटीईटी समन्वयक प्रो.बी.पी. सारस्वत ने बताया कि द्वितीय काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आवंटित किए गए थे।

इन्हें मंगलवार तक बीएड कॉलेज में रिपोर्टिंग और 22 हजार रुपए प्रवेश शुल्क आईसीआईसीआई बैंक में चालान के माध्यम से नकद जमा कराने की सहूलियत दी गई। अब यह प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। आवंटित कॉलेज में जिन अभ्यर्थियों ने रिपोर्टिंग नहीं की, उन्हें दोबारा कोई अवसर नहीं मिलेगा।

पुलिस और प्रशासन भी खमोश
पुलिस और जिला प्रशासन भी शहर को गंदा होते देख रहे हैं। अब तक नगर निगम और जिला प्रशासन की तरफ से संबंधित छात्रों के खिलाफ कोई मामले दर्ज नहीं किए गए हैं।

नहीं बनी पुलिस चौकी.....

पूर्व छात्रसंघ दीनाराम धौलिया के साथ मारपीट और छात्रों के बीच परस्पर विवादों को देखते हुए कुलपति परिसर में अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित कराएंगे। इसके लिए आई.जी मालिनी अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह को विश्वविद्यालय पत्र भेजेगा। इनके स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई तो राज्य सरकार को पत्र भेजा जाएगा।

आरएएस प्री-2018 परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 की तैयारियों में जुटा है। बुधवार को नोडल अधिकारियों को परीक्षा सामग्री सौंपी जाएगी। इसके अलावा केंद्रों में परीक्षा सामग्री की सुरक्षा के लिए विशेष बंदोबस्त किए जाएंगे।

प्रदेश में 5 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2018 होनी है। प्रदेश में 1454 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सभी जिला और तहसील मुख्यालयों पर होगी। आयोग अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर चुका है। परीक्षा के लिए 5.10 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

सौंपेंगे परीक्षा सामग्री
आयोग नोडल अधिकारियों को बुधवार को परीक्षा सामग्री सौंपेगा। अधिकारियों को परीक्षा सामग्री की सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश दिए जाएंगे। संबंधित जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षकों को भी परीक्षा सामग्री और पेपर की सुरक्षा के खास इंतजाम को लिखा गया है।

परीक्षा के लिए खास निर्देश...

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र,नवीन रंगीन फोटो साथ लानी होगी। पहचान पत्र के तहत आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पेनकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य कोई वैध दस्तावेज साथ लाना होगा। प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र के अभाव में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। आवंटित केद्र में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।