तीन पारियों में परीक्षाएं
रेलवे की परीक्षाएं 9 अगस्त से 31 अगस्त के दौरान 9,10,13,14,17,20,21,29,30 व 31 अगस्त को रोजाना तीन पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 10 से 11 बजे, दूसरी पारी दोपहर 1 से 2 बजे तक और तीसरी पारी अपराह्न 4 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा प्रारंभ होने से पौने दो घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र खुल जाएंगे अैर परीक्षा प्रांरभ होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। लिहाजा अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से पौन घंटे पहले केन्द्र में प्रवेश करना जरूरी होगा।