6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather report: सुबह किया हल्का छिडक़ाव, आसमान में मंडराते रहे काले बादल

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
low rainfall in ajmer

low rainfall in ajmer

अजमेर. जन्माष्टमी पर जबरदस्त भिगोने वाले बादलों ने बुधवार को हल्का छिडक़ाव किया। इसके बाद काली घटाएं उमड़ती-घुमड़ती रही। बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक रही।

बादलों ने सुबह 4 बजे शहर के कई इलाकों में छिडक़ाव किया। इसके बाद आसमान पर बादलों की मौजूदगी रही। जबकि जन्माष्टमी पर बरसात ने पूरे शहर को तरबतर किया था। वैशाली नगर, माकड़वाली रोड, पंचशील, पुष्कर रोड, आदर्श नगर, फायसागर क्षेत्र, सिविल लाइंस,रामगंज, केसरगंज, स्टेशन रोड, नसीराबाद रोड,कायड़, कांकरदा भूणाबाय, घूघरा, लोहागल रोड और अन्य इलाकों में भी छींटे पड़े।

बह गया था सडक़ों पर पानी
3 सितम्बर को आई तेज बरसात से बजरंरगढ़ चौराहा, सिविल लाइंस, रोडवेज बस स्टैंड, पुलिस लाइन, जयपुर रोड, माकड़वाली रोड, सावित्री चौराहा, मेयो लिंक रोड, राजा साईकिल, अलवर गेट, वैशाली नगर में कई जगह सडक़ों पर पानी भर गया था। नाले और नालियों में भी पानी बह गया था। मौसम विभाग के अनुसार अजमेर में 1 जून से अब तक 295 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है।

जिले में भी हुई बरसात

जिले के पुष्कर, होकरा, गगवाना, गेगल और आसपास के इलाकों में भी बरसात हुई। कई जगह तेज तो कई जगह मध्यम दर्जे की बारिश ने भिगोया। बारिश होने से लोगों को गर्मी-उमस से कुछ राहत मिली। अलबत्ता मानसून ने पूरे जिले को अब तक एक बार भी ताबड़तोड़ बरसात नहीं भिगोया है।

अधिकांश जलाशयों में नहीं पानी

जिले के प्रमुख जलाशयों में पानी नहीं है। कहीं नाम मात्र तो कहीं तालाब-बांध बिल्कुल सूखे पड़े हैं। इनमें राजियावास, बीर, मूंडोती, पारा प्रथम और द्वितीय, बिसूंदनी, मकरेड़ा, रामसर, नारायण सागर खारी, मान सागर जोताया, देह सागर बडली, भीम सागर तिहारी, खानपुरा तालाब शामिल है। इसी तरह चौरसियावास, लाकोलाव टैंक, सुरखेली सागर अरांई, बिजयसागर लाम्बा, विजयसागर फतेहगढ़, बांके सागर सरवाड शामिल हैं।

10 सितम्बर तक निबटाएं ये जरूरी काम...

पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमांड भर्ती-2016 के तहत अभ्यर्थियों का एसएसओ-आईडी से नए ऑनलाइन आवेदन भरना जारी है। आवेदन सुविधा 10 सितम्बर तक मिलेगी।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर के पदों की भर्ती परीक्षा-2016-17 के तहत 7 अक्टूबर से 6 नवम्बर 2016 तक तथा 3 अप्रेल एवं 25 जुलाई 2018 को शुद्धि पत्र के तहत भी ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में राजस्थान लोक सेवा अयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए थे, उन्हें अब एसएसओ आईडी रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से फिर से नवीन ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। यह सुविधा 10 सितम्बर तक मिलेगी। इसके लिए एसएसओ आईडी जरूरी होगी।