4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain shavers: झमाझम बरसे बदरा, शहर को किया तरबतर

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
rain pour ajmer

Rajasthan Rain Hindi News, Rajasthan Rain Samachar

अजमेर. स्वाधीनता दिवस की शाम घटाएं झमाझम बरसीं। बरसात ने शहर को तरबतर कर दिया। कई इलाकों में सड़कों-नालों में पानी उफन पड़ा। बरसात से लोगों को दिनभर की उमस और गर्माहट से राहत मिली।

सुबह से उमस और गर्मी ने जबरदस्त परेशान किया। शाम को घनघोर घटाओं ने डेरा जमा लिया। करीब 6.30 बजे बादलों की चुप्पी टूटी। पंचशील, माकड़वाली रोड, वैशाली नगर, शांतिपुरा, लोहागल रोड, बजरंगगढ़ चौराहा, जयपुर रोड, मेयो लिंक रोड, नाका मदार, आनसागर लिंक रोड सहित आसपास के इलाकों में हवाओं संग झमाझम पानी बरसा। कायड़, घूघरा घाटी, सिविल लाइंस, स्टेशन रोड, कचहरी रोड सहित अन्य इलाके भी तरबतर हुए।

सड़कों पर भरा पानी
गंज सर्किल, सावित्री चौराहा, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, जयपुर रोड, वैशाली नगर, माकड़वाली रोड और अन्य इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। मार्टिंडल ब्रिज की तीसरी भुजा के नीचे भी तरणताल नजर आया। कचहरी रोड और स्टेशन रोड पर भी पानी का बहाव तेज रहा। घरों और पहाड़ी इलाकों से बहता पानी सड़कों पर हिलारें मारता रहा।

बरसात से कुछ राहत

करीब पौन घंटा चली बरसात से लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। बच्चों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों ने भीगने का लुत्फ उठाया। कई जगह लोग दुकानों और पेड़ों के नीचे खड़े रहकर बरसात बंद होने का इंतजार करते दिखे।

उत्तरकुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराई

अभ्यर्थियों ने बुधवार को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 की उत्तरकुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराई। अब विशेषज्ञों की राय पर राजस्थान लोक सेवा आयोग इनके निस्तारण में जुटेगा। आयोग ने 5 अगस्त को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था। इसकी उत्तरकुंजी पर 15 अगस्त रात्रि 12 बजे तक आपत्तियां मांगी गई थी। इसके चलते अभ्यर्थी ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने में व्यस्त रहे।

आयोग ने साफ किया था कि आपत्तियां प्रामाणिक पुस्तकों के प्रमाण के साथ सिर्फ ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी। वांछित प्रमाण नहीं होने पर आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

सही आपत्तियों पर होगा फैसला
प्रामाणिक तथ्यों के आधार पर जिन प्रश्नों पर आपत्तियां सही मिलेंगी उन पर आयोग को निर्णय लेना होगा। इसका फैसला विशेषज्ञों की राय पर फुल कमीशन करेगा। मालूम हो कि पूर्व वर्षों की आरएएस परीक्षाओं में भी कई प्रश्नों पर आपत्तियां दी गई थी। आयोग को कई प्रश्न डिलीट करने पड़े थे।