
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Rajasthan Board Exam 2019) की सीनियर सैकंडरी, वरिष्ठ उपाध्याय, व्यावसायिक, सैकंडरी व प्रवेशिका परीक्षा के प्रवेश पत्र (Rajasthan Board Exam Admit Card 2019) मंगलवार को जारी किए जाएंगे। प्रवेश-पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होंगे।
नियमित विद्यार्थियों के प्रवेश-पत्र उनके विद्यालय और स्वयंपाठी विद्यार्थियों ने जहां से आवेदन भरा है वहां से प्राप्त कर सकेंगे। बोर्ड की सीनियर सैकंडरी परीक्षा 7 मार्च और सैकंडरी परीक्षा 14 मार्च से प्रारंभ होगी।
बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने शाला प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन विद्यार्थियों का नाम स्कूल से कम उपस्थिति, प्रलेख की कमी अथवा किसी अन्य कारण से पृथक किया गया है उसे प्रवेश-पत्र वितरित नहीं करें।
अयोग्य विद्यार्थियों को प्रवेश-पत्र वितरित करने की जिम्मेदारी संबंधित शाला प्रधान की होगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी के नामांक व केंद्र संबंधी जानकारियां बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
नियंत्रण कक्ष 2 से
परीक्षा संचालन के लिए बोर्ड कार्यालय में केंद्रीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना दो मार्च से की जाएगी। यह नियंत्रण बोर्ड दो अप्रेल तक सुबह 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक कार्यरत होगा। परीक्षा संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0145-2632866, 2632867, 2632868 पर संपर्क किया जा सकता है।
Published on:
25 Feb 2019 09:37 pm
